{"_id":"606868a98ebc3e76a122176d","slug":"budaun1617455273","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटककर विवाहिता ने दी जान","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
फंदे से लटककर विवाहिता ने दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। हजरतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चंगासी में एक विवाहिता ने फंदे से लटककर जान दे दी। विवाहिता अपने भाई के साथ मायके जाना चाहती थी। जब उसका भाई नहीं आया, तो उसने घर में ही आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
ग्राम चंगासी निवासी सीमा (30) पत्नी वीरपाल ने शुक्रवार शाम किसी समय अपने घर के अंदर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। उस समय वीरपाल अपनी मां के साथ खेत पर गेहूं काटने गए थे। घर पर अकेली सीमा रह गई थी। उनके चार बच्चे भी खेत पर थे। उनमें बेटा रितेश शाम के समय खेलते खेलते घर पहुंच गया। अंदर से दरवाजा बंद था। उसने कमरे में झांककर देखा तो सीमा फंदे पर लटकी हुई थी। वह रोता हुआ मोहल्ले में पहुंचा, जिससे मोहल्ले के तमाम लोग उनके घर पहुंच गए। परिवार वाले खेत से घर आते, उससे पहले उन्होंने सीमा के शव को फंदे से उतार लिया। सूचना पर पुलिस भी आ गई। वीरपाल ने बताया कि सीमा कई दिन से अपने घर जाने को कह रही थी। उसका भाई रमेश विदेश में काम करता है। वह कुछ दिन पहले अपने घर प्रतापगढ़ आया था। सीमा ने उसे चंगासी आने को कहा था। भाई से कहा था कि वह प्रतापगढ़ जाना चाहती है। जब भाई नहीं आया तो सीमा ने जान दे दी।
विज्ञापन