फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   10 persons quarantine in badun

बदायूं : जमातियों के संपर्क में आए 10 लोग क्वारंटीन, जांच को भेजे सैंपल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 05:56 PM IST
विज्ञापन
10 persons quarantine in badun
बदायूं। सहसवान कस्बे में मुंबई का एक जमाती कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद जिला प्रशासन ने सबसे पहले उनके साथ रहे तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के दस लोगों को क्वांरटीन किया है। सभी लोगों को जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में भर्ती किया गया है। उनके सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं। इन दस लोगों में तेलंगाना की पांच महिलाएं और आंध्र प्रदेश के पांच पुरूष हैं।
विज्ञापन
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक ये लोग भवानीपुर खैरू गांव की मस्जिद में रुके हुए थे। एक अप्रैल को जब पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने क्षेत्र की मस्जिदों व मदरसों की तलाशी ली थी तभी इनका पता चला था। उसके बाद सभी को नगर पालिका और पन्नालाल इंटर कॉलेज में आइसोलेट कर दिया गया था। उसी दौरान तहसील के नजदीक स्थित मस्जिद में मुंबई बटाला के छह लोग मिले थे। उन्हें भी आइसोलेट किया गया था।
विज्ञापन
मुंबई के इन लोगों के संपर्क में सबसे ज्यादा पांच महिलाएं और पांच पुरुष थे। जब सोमवार को मुंबई का एक जमाती युवक कोरोना पॉजिटिव निकला। इससे इन दस लोगों के संक्रमित होने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। जिला प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए इन दस लोगों को रात में ही जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में भेज दिया। मंगलवार सुबह सभी के एक-एक करके सैंपल लिए गए। उसके बाद जांच को भेज दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि इनकी जांच रिपोर्ट बुधवार शाम तक आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed