फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   He could beat up my father would take my life

जो मेरे पिता को पीट सकता है वो मेरी जान ले लेगा

Sun, 06 Mar 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला,बिजनौर Updated Sun, 06 Mar 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
He could beat up my father would take my life
A husband and wife quarrel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रेहड़। पिता के अपमान से क्षुब्ध विवाहिता ने पंचायत में पति के साथ जाने से मना कर दिया। विवाहिता ने कहा जो व्यक्ति एक कार के लिए मेरे पिता को पीट सकता है, वह मेरी जान लेने में भी संकोच नहीं करेगा। आरोपी पहले ही मुझे जान से मारने की धमकी दे चुका है।
विज्ञापन

 

विवाहिता के बयान के बाद पंचायत ने भी आरोपी की जिम्मेदारी नहीं ली। इसके बाद ससुराल पक्ष को खाली हाथ लौटना पड़ा। पंचायत के बाद विवाहिता पक्ष ने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन

 

गांव हर्रायवाला निवासी नन्हें पुत्र शकूर ने अपनी बेटी फरजाना की शादी 28 फरवरी, 2016 को वसीम पुत्र जुम्मा निवासी मोहल्ला मदीना मस्जिद जसपुर (उत्तराखंड) के साथ की। शादी के एक दिन बाद रस्म के तहत नन्हें अपनी पुत्री को लेकर घर आ गया था। एक मार्च को वह विवाहिता को लेने के लिए घर आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस दौरान उसने दहेज में दी बाइक को वापस कर ससुरालियों से कार की मांग की। ससुरालियों के कार देने से मना करने पर आरोपी पति भड़क उठा। उसने आवेश में आकर ससुर के साथ मारपीट कर दी। 

 

शुक्रवार को दोनों पक्षों में समझौते को लेकर गांव में बिरादरी की पंचायत हुई। विवाहिता ने पंचायत में ही पति के साथ जाने से इंकार कर दिया। विवाहिता ने कहा आरोपी पति विवाह के बाद से ही कार न मिलने पर अपने घर पर उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। 
उसने घर पर भी ससुरालियों के साथ मारपीट की।

 

पंचायत में बिरादरी के जिम्मेदार लोगों ने विवाहिता को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने जाने से साफ मना कर दिया। विवाहिता के परिजनों ने पंचायत से बेटी की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेने को कहा, लेकिन पंचायत में मौजूद किसी भी व्यक्ति ने उसकी जिम्मेदारी नहीं ली। 


विवाहिता के परिजनों ने कहा आरोपी के व्यवहार से बिरादरी के लोग पहले से वाकिफ हैं। इसके बाद युवक पक्ष के लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा।

 

पंचायत के बाद  विवाहिता के परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर में पति समेत छह लोगों के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने और दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। उधर, एसओ पीसी शर्मा ने कहा तहरीर मिल गई है, जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed