फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Nishad society's emphasis on strengthening

निषाद समाज की मजबूती पर जोर

Fri, 11 Mar 2016 06:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Fri, 11 Mar 2016 06:57 PM IST
विज्ञापन
Nishad society's emphasis on strengthening
कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते तुलसी राम केवट
 राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद का कार्यकर्ता सम्मेलन शुक्रवार को खत्री बारी रामपुर घाट पर आयोजित किया गया। इसमें संगठन की मजबूती और समाज को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। 
विज्ञापन


मुख्य अतिथि तुलसी राम केवट जिला अध्यक्ष मिर्जापुर ने जुब्बा साहनी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अनुशासित न होने के कारण निषाद समाज मजबूत होते हुए भी संगठित नहीं है। समाज के कुछ लोग एक दूसरे को नीचा दिखाने में अपनी ऊर्जा का नुकसान कर अपना और समाज को नुकसान पहुंचा रहे हैं।  खोया मान सम्मान और स्वाभिमान प्राप्त करने के लिए आपस में संगठित होना अति आवश्यक है। एक बड़े संघर्ष की तैयारी में निषाद समाज से जुड़े सभी संगठनों और नेताओं को आपसी मतभेद भुलाकर एक होने की जरूरत है, जिससे आगामी चुनाव में ऐसे सभी जनों को सबक सिखाया जाएगा, जो समाज का वोट लेकर भूल जाते हैं। किसानों के अधिकार देने के नाम पर पार्टियों ने वोट तो लिया, लेकिन शिक्षा गरीबी लाचारी बेरोजगारी निषाद समाज में व्याप्त रही। शशि प्रकाश केवट ने कहा की संगठन को धार देने के लिए अनुशासित कार्यकर्ता बनकर जिला स्तर से लेकर गाव तक संगठन को खड़ा करेंगे।

विज्ञापन

मिठाई लाल केवट ने कहा कि राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद प्रदेश में एक अभियान चलाकर सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को शिक्षित प्रशिक्षित करते हुए संगठन को मजबूत करने, निषादवंशी सभी जातियों को किसी पार्टी के बहकावे में नहीं आने के लिए प्रेरित करेंगे। इस मौके पर सुशील कुमार निषाद, जयशंकर केवट, जवाहरलाल, शिव प्रकाश, नंदलाल, हजारीलाल, लक्ष्मीशंकर, संतोष बिंदु, चंद्रशेखर, कन्हैयालाल, रमेश, गिरजा शंकर, उत्तम, राम सागर, सुरेश समेत कई लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed