फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   police strict on lockdown

बरेली : कोरोना का एक और मरीज जिले में भर्ती होने के बाद पुलिस ने बढ़ाई सख्ती

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 02:28 PM IST
विज्ञापन
police strict on lockdown
बरेली। नोएडा की सीजफायर कंपनी में काम करने वाले युवक और उसके परिजनों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद अब बदायूं में भी एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऐसे में मरीजों की बढ़ रही तादाद को देखते हुए पुलिस ने सख्ती शुरू की है।
विज्ञापन
मंगलवार को डेलापीर, एलन क्लब, कुतुबखाना मंडियों और बाजारों में पुलिस की खासी सख्ती दिखी। शासनादेश के तहत लॉकडाउन अवधि में सुबह सात से 11 बजे तक दुकान मंडी खुल सकती है। मगर डेढ़ घंटे के अंदर ही भीड़ उमड़ी तो पुलिस ने लाठियां फटकारीं। गाड़ियां पंक्चर की और दुकानें बंद करवा दीं। इससे सुबह 9:00 बजे सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन
डेलापीर सब्जी मंडी में सुबह करीब तीन बजे से ही आढ़तियों ने अपनी दुकानें खोल लीं। पुलिस और प्रशासन की सख्ती की वजह से काफी कम खरीदार पहुंचे। आढ़तियों का कहना था कि भीड़ न आने से माल नहीं बिक रहा है, काफी माल खराब हो रहा है जिसे फेंकने को वह मजबूर है। श्यामगंज किराना बाजार शयमगंज किराना बाजार में रोजाना की ही तरह सुबह सात बजे दुकानें खुलीं। मगर पुलिस की सख्ती की वजह से करीब घंटे भर बाद ही किराना बाजार में सन्नाटा पसर ने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस वालों ने लाठियां फटकारीं और तमाम ग्राहकों की बाइक पंक्चर कर दी, जिसकी वजह से वे काफी परेशान हुए। इसी दौरान उन्होंने वाहनों की चेकिंग भी की और चालान काटे। फोर्स की मौजूदगी देखकर ठेले फल व अन्य खरीदार बगैर किराना बाजार आए आगे से लौट गए।
एलन क्लब सब्जी मंडी में सुबह से ही नगर निगम के कमांडो और पुलिस तैनात रही। थोक खरीदारी होने की वजह से फुटकर विक्रेताओं को पुलिस और कमांडो वापस लौटाते रहे। मंडी कारोबारियों के मुताबिक सुबह चार बजे मंडी खुली और 7:30 बजे ही पुलिस ने बंद करने के लिए कह दिया आठ बजे तक मंडी पर ताला लग गया।
कुतुबखाना सब्जी मंडी के 3 गेटों पर पुलिस ने ताला लगा दिया है। महज एक ही रास्ता खुला होने की वजह से लोगों का आना-जाना कम रहा। वहीं बंद गेट पर भी लोग फांदकर अंदर आ रहे थे उन्हें रोकने को पुलिस तैनात रही। मंडी में जो लोग मास्क बिना लगाए पहुंच रहे थे उन्हें लौटा दिया गया दुकानों पर भीड़ लगने पर लाठियां भी फटकारनी पडी। पुलिस की देखरेख में मंडी सुबह करीब दस बजे तक चली। इसके बाद यहां भी सन्नाटा पसर गया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed