फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nagar nigam to creat relief fund

बरेली : नगर निगम बनाएगा सहायता फंड

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 05:49 PM IST
विज्ञापन
Nagar nigam to creat relief fund
बरेली नगर निगम
बरेली। नगर निगम जल्द ही अपने यहां एक रिलीफ फंड बनाने जा रहा है । इस फंड के माध्यम से न केवल बरेली में गरीबों की सहायता की जाएगी बल्कि इसी फंड से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री राहत कोष में भी पैसा भेजा जाएगा। निगम अधिकारियों के अनुसार वर्तमान में निगम में करीब 3500 कर्मचारी काम करते हैं। इनमें से उन्नीस सौ कर्मचारियों को जो सफाई कार्य में लगे हैं, को छोड़कर बाकी सभी कर्मचारियों के वेतन से फंड काटा जाएगा। इसमें प्रथम और द्वितीय श्रेणी कर्मचारियों के वेतन से 2500, लिपिक के वेतन से 1000 और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के वेतन से ₹500 का फंड काटकर इस राहत फंड में जमा किया जाएगा। यहां से प्रधानमंत्री राहत कोष में इस पैसे को जमा कराया जाएगा। इसके साथ ही कम्युनिटी किचन आदि कार्यों में भी इस पैसे को खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed