{"_id":"56dde5f54f1c1b05278b45a2","slug":"the-daughter-of-a-soldier-found-in-howrah","type":"story","status":"publish","title_hn":"हावड़ा में मिली सिपाही की बेटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हावड़ा में मिली सिपाही की बेटी
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Tue, 08 Mar 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता की डांट से घर छोड़कर गई सिपाही की नाबालिग बेटी हावड़ा में मिल गई। वहां की जीआरपी ने उसे संदिग्ध हालात में देख कर थाने में बैठा लिया था। पुलिस अब प्रेमी के खिलाफ लिखे गए मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगाने की तैयारी कर रही है।
इज्जतनगर निवासी सिपाही की चौदह साल की बेटी 29 फरवरी को सुबह ग्यारह बजे घर से निकलने के बाद हरिद्वार गई और वहां से अगले दिन हिमगिरि एक्सप्रेस से कोच संख्या एस-3 में सवार होकर हावड़ा पहुंच गई। कोच की सीट नंबर 17, 18 पर सैनिक कॉलोनी का रहने वाला सुरेंद्र कुमार सवार था जो अपनी बहन की सहेली को ससुराल से मायके लेकर आ रहा था। सुरेंद्र कुमार की लड़की से मुलाकात हुई तो उसने उसका मोबाइल नंबर ले लिया। यहां आने पर लड़की की एक बार सुरेंद्र से बात भी हुई थी। मंगलवार को सुरेंद्र सिंह को भी कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने थाने बुलाया। सुरेंद्र ने बताया कि लड़की के पास परशुराम नाम का एक लड़का बैठकर गया है। उससे लड़की के बारे में जानकारी मिल सकती है। परशुराम से फोन पर बात करने से पता लगा कि लड़की हावड़ा तक आई है। इसके बाद लड़की ने भी शाम को फोन करके हावड़ा में होने की पुष्टि कर दी। लड़की के मोबाइल की लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम लड़की को हावड़ा से ले आई।