फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Prkchche flew off the bike on railway crossing

बंद रेलवे क्रासिंग पर बाइक के परखच्चे उड़े

Mon, 14 Mar 2016 02:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Mon, 14 Mar 2016 02:37 AM IST
विज्ञापन
शाही रोड पर भिटौरा रेलवे क्रासिंग को सालाना मरम्मत के लिए बंद करवा दिया गया था। इसी दौरान लाइन क्रास कर निकल रही बाइक के ट्रेन की टक्कर से परखच्चे उड़ गए। हालांकि बाइक सवार दोनों लोग कूदकर भाग गए। जीआरपी ने बाइक बरामद कर ली है। 
विज्ञापन

शाही-फतेहगंज पश्चिमी रोड की भिटौरा रेलवे क्रासिंग पर रविवार सुबह सात बजे से सालाना मरम्मत कार्य शुरू हुआ। मरम्मत कार्य के चलते रेलवे फाटक को सड़क से गुजर रहे वाहनों के लिए बंद करवा दिया गया। रविवार सुबह अचानक रेलवे फाटक बंद होने पर बसों और अन्य सैकड़ों चौपहिया वाहनों को मोड़कर अगरास-एएनए कॉलेज होते हुए शंखा पुल से फतेहगंज पश्चिमी लाया गया। दुपहिया वाहन दिन भर फाटक बंद होने पर नीचे से रेलवे ट्रैक से खतरनाक ढंग से निकलते रहे। सुबह लगभग 10 बजे बंद क्रासिंग से कुछ दूरी पर रेलवे ट्रैक से निकाली जा रही एक बाइक यूपी25एई-3225 मुरादाबाद से बरेली की तरफ जा रही 5212 डाउन एक्सप्रेस ट्रेन से टकरा गई। ट्रेन की जोरदार टक्कर से बाइक के परखच्चे उड़ गए। हालांकि बाइक चालक और उसका साथी दोनों ट्रेन के आने से पहले ही बाइक को छोड़कर रेलवे ट्रैक से कूदकर भाग गए और बाल-बाल बच गए। सूचना पर जीआरपी कर्मियों ने बाइक को कब्जे में लेकर भिटौरा रेलवे स्टेशन पर खड़ा करवा लिया है। आरटीओ दफ्तर से बाइक नंबर के आधार पर मालिक का नाम-पता ट्रैस करवाकर नियमानुसार कार्रवाई करवाने की जीआरपी कर्मियों ने बात कही है। हालांकि बगैर पूर्व सूचना वार्षिक मरम्मत के लिए रेलवे फाटक बंद करवाने का न तो स्टेशन मास्टर और न ही जीआरपी वाले माकूल जवाब दे सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed