फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Jumping through the Tempo ran Kutubkhana arrested prize

कुतुबखाना पर टेंपो से कूदकर भागा इनामी गिरफ्तार

Thu, 10 Mar 2016 12:02 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Thu, 10 Mar 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Jumping through the Tempo ran Kutubkhana arrested prize
बदमाश्‍ा
कुतुबखाना बाजार की भीड़ में एक महीने पहले टेंपो से कूदकर फरार हुए पांच हजार रुपये के इनामी मुल्जिम कुंवर चंद को इज्जतनगर पुलिस ने मंगलवार को वन्नूवाल नगर के खाली प्लाट से दबोच कर जेल भिजवा दिया। वह पुलिस अभिरक्षा से भागने के बाद दिल्ली में जाकर छुप गया था। मंगलवार की रात को ही वह पत्नी और बच्चों को लेने के लिए आया था। 
विज्ञापन

दस फरवरी को जिला शाहजहांपुर के थाना बंडा के ररुआ गांव के कुंवरचंद को इज्जतनगर पुलिस का सिपाही सतीश यादव और होमगार्ड कोर्ट में पेश करने के लिए जा रहे थे। रास्ते में टेंपो में सवार कुंवरचंद होमगार्ड से रस्सी छुड़ाने के बाद कुतुबखाना के बाजार की भीड़ में गायब होने के बाद दिल्ली अपने पिता के पास पहुंच गया था। कुंवरचंद की पत्नी और बच्चे यहीं बड़ी बिहार में रह रहे थे। एसएसपी ने सिपाही सतीश यादव को निलंबित करके फरार आरोपी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। मंगलवार की रात को पुलिस को सूचना मिली कि कुंवरचंद अपनी पत्नी और बच्चों को ले जाने के लिए आया है। प्रभारी निरीक्षक रामगोपाल शर्मा ने एसएसआई नरेश कुमार, सिपाही हैदर अली और नेपाल सिंह के साथ वन्नूवाल नगर के खाली प्लाट से शाम करीब 5.30 कुंवरचंद को दबोच लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी का चालान करके जेल भिजवा दिया है। 
विज्ञापन


मैं घबरा गया था
कुंवरचंद ने बताया कि घर से शौच को निकलते समय चीता मोबाइल के सिपाहियों ने उसे पकड़ लिया था। गिरफ्तारी के बाद उसे यह भी नहीं बताया कि उसे किस जुर्म में जेल भेजा जा रहा है। उसे इस बात की घबराहट हो रही थी कि पता नहीं कब तक जेल में रहेगा। इसी बीच कुतुबखाना में मौका पाकर वह फरार हो गया था। यहां से जाने के बाद वह दिल्ली में अपने पिता के पास जाकर रहने लगा था।     
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed