फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   जयंत चौधरी के स्वागत को एयरपोर्ट के अंदर जाने से रोका तो भड़के रालोद कार्यकर्ता

जयंत चौधरी के स्वागत को एयरपोर्ट के अंदर जाने से रोका तो भड़के रालोद कार्यकर्ता

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 06:43 PM IST
विज्ञापन
बरेली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी लखीमपुर खीरी जाने के लिए मंगलवार को बरेली एयरपोर्ट पर उतरे। एयरपोर्ट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत को पहुंचे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गेट से अंदर ही नहीं जाने दिया। गेट पर रोके जाने से नाराज कार्यकर्ताओं ने बाहर ही धरना देना शुरू कर दिया। इस बीच एयरपोर्ट के अंदर ही जयंत चौधरी को गिरफ्तार करने की सूचना पर कार्यकर्ताओं ने रोड पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस अफसरों ने कार्यकर्ताओं को समझा कर रोड से हटाया। जयंत चौधरी के गेट से बाहर आने पर कार्यकर्ताओं ने जम कर नारेबाजी की। एयरपोर्ट से रवानगी के दौरान रिछोला चौकी पर जयंत चौधरी को निकाल काफिले की बाकी गाड़ियां रोकने पर भी कार्यकर्ताओं और पुलिस में नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed