{"_id":"616589ea8ebc3ed33a55ee40","slug":"bareilly1634044394","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दिन अवकाश : प्रवेश के लिए बरेली कॉलेज में उमड़े अभ्यर्थी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
सात दिन अवकाश : प्रवेश के लिए बरेली कॉलेज में उमड़े अभ्यर्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरेली कॉलेज में बुधवार से 20 अक्तूबर तक लगातार सात दिन का अवकाश रहेगा। मंगलवार को कार्यालय खुलने का आखिरी दिन होने से लंबित कार्य निपटाने के लिए बड़ी तादाद में अभ्यर्थी बरेली कॉलेज पहुंचे। जिसकी वजह से कॉलेज परिसर समेत काउंटर पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
बरेली कॉलेज प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार 13 अक्तूबर को महाअष्टमी, महानवमी, दशहरा, ईद ए मिलाद, बारावफात, वाल्मीकि जयंती के अवकाश की सूची जारी कर दी है। करीब सात दिन तक अवकाश होने की वजह से इस दौरान पूर्व में प्रस्तावित सभी कार्य निर्धारित समय मे ही पूरे किए जाने के निर्देश हैं। सर्वाधिक दिक्कत परास्नातक में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को होगी। 16 अक्तूबर तक प्रवेज़ह न लेने पर विलम्ब शुल्क लगेगा। लिहाजा, कॉलेज प्रशासन ने अभ्यर्थियों को 15 अक्तूबर तक प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने का सुझाव दिया है। हालांकि, 13 से कॉलेज बन्द हो जाएगा, इसलिए मंगलवार को बड़ी तादाद में अभ्यर्थी कॉलेज पहुंचे। इसमें ग्रेजुएशन के विद्यार्थी फीस जमा करने पहुंचे थे। वहीं प्रवेश ले चुके विद्यार्थी आईडी कार्ड लेने भी पहुंचे थे। जिसकी वजह से कॉलेज परिसर, काउंटर पर भारी भीड़ रही।
विज्ञापन