फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Breaking the lock of the three houses theft

तीन घरों का ताला तोड़ ढाई लाख की चोरी

Thu, 10 Mar 2016 12:34 AM IST
amar ujala
amar ujala Updated Thu, 10 Mar 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन

लोनीकटरा के अलग-अलग गांवों के तीन घरों में ताला तोड़ कर चोर सवा दो लाख के जेवर व हजारों की नकदी बर्तन व कपडे़ उठा ले गए। उन्होंने चौराहे पर कई दुकानों के ताला तोड़ने की भी असफल कोशिश की। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन


मंगलवार रात को लक्ष्मनपुर गांव में फौजी अमर कुमार के मकान का ताला तोड़ कर चोर अंदर पहुंचे। वहां से उन्होंने बक्सा व अलमारी का लॉक तोड़ कर दो किलो चांदी बीस ग्राम सोने के जेवर व आठ हजार नकद, बर्तन कपड़ा आदि चोरी कर ले गए। चोर अमर को सर्विस में मिले कई मेडल भी ले गए है। चोरी की घटना के समय इनके वृद्ध पिता बाबूलाल मकान में अकेले थे। सुबह लखनऊ से वापस लौटकर अमर कुमार ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन


सोनिकपुर गांव के जमुना प्रसाद के मकान का ताला तोड़ कर चोर बीस ग्राम चांदी के जेवर पीतल व स्टील के बर्तन कपड़े आदि उठा ले गए। इसी प्रकार बिजौली गांव के रामनरेश के मकान का ताला तोड़ कर अंदर पहुंचे चोरों ने दस ग्राम के सोने व सात सौ ग्राम चांदी के जेवर पर हाथ साफ किया तथा अलमारी में रखे पैंतीस हजार रुपए ले गए। चोरों ने चौराहे पर राम खिलावन, संतराम समेत कई दुकानों का ताला तोड़ा लेकिन यहां कोई सामान चोरी कर नहीं ले जा सके ।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ही क्षेत्र में तीन घरों में चोरी व मुख्य चौराहे पर कई दुकानों के ताला तोड़ने के प्रयास ने गश्त पर सवाल उठा दिया है। चोरों बेखौफ हो चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पीड़िताें की शिकायत के बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है और चोरों के तलाश करने का दावा कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed