{"_id":"56db208c4f1c1bb82d8b4a76","slug":"roadways-bus-collision-killed-two-young-men-riding-a-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस की टक्कर से दो बाइक सवार युवकों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज बस की टक्कर से दो बाइक सवार युवकों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
Updated Sun, 06 Mar 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा/बदौसा। बारात से बाइक पर वापस लौटते समय रोडवेज बस की चपेट में आकर दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने जिला अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया। एक अन्य घटना में टेंपो पलटने से परीक्षा देकर घर जा रहे आठ छात्र घायल हो गए। तीन को गंभीर हालत में पीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहाकलां गांव के मजरा छनिहाडेरा निवासी पप्पू निषाद (26) पुत्र राम प्रसाद और बच्ची लाल (36) पुत्र दुल्ला दोपहर पचकौरी (जसपुरा) गांव बारात में आए थे। शनिवार को दोपहर बाद दोनों बाइक से ही लौट रहे थे।
विज्ञापन
बांदा-पैलानी मार्ग में अमलोर गांव के पास बांदा से हमीरपुर जा रही रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। पप्पू निषाद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बच्ची लाल गंभीर यप से घायल होकर तड़पता रहा। काफी देर बाद राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने एंबुलेंस से बच्ची लाल को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। अस्पताल से निकलते ही गेट पर उसकी भी मौत हो गई। दोनों ही मजदूरी कर अपना परिवार पाल रहे थे। पुलिस ने पंचनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उधर, केपी शास्त्री इंटर कालेज, बदौसा से शनिवार को दोपहर परीक्षा देकर घर जा रहे छात्र कड़हली नाले पर टेंपो पलट जाने से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, फतेहगंज पहुंचाया।
घायल छात्रों में विकास (18), सनत कुमार (17), सौरभ (15), कल्लू (18), दीपक (15), दिनेश (15), बुद्धविलास (18) निवासी बजरंगपुर और शहाबुद्दीन (15) कारीडांडी शामिल थे। गंभीर हालत में विकास, सनत कुमार और सौरभ को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
अन्य पांच छात्रों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। एक अन्य घटना में मीरा (36) पत्नी दीनानाथ निवासी गौरीकलां इलाज के लिए जसपुरा जाते समय दुर्घटना में घायल हो गई। बबेरू प्रतिनिधि के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के साथी गांव निवासी कोठारी (45) पुत्र वकील शुक्रवार की रात दुर्घटना में घायल हो गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से उसे रेफर कर दिया गया।