{"_id":"56e6fe6d4f1c1b87108b456f","slug":"bike-collision-women-died-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से महिला मरी, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक की टक्कर से महिला मरी, तीन घायल
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
Updated Tue, 15 Mar 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
ओरन। शौच को गई अहिरन पुरवा (पिपरी खेरवा) निवासी संपत देवी (40) पत्नी मइयाराम यादव की बाइक की जबरदस्त टक्कर से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसके आसपास मौजूद मैना देवी (30) पत्नी देव कुमार, हीरा देवी (27) पत्नी कमलेश व रानी (20) पत्नी राजेश भी घायल हो गईं। घटना सोमवार को देर शाम की है।
विज्ञापन
तीनों घायलों को गंभीर हालत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बिसंडा भेजा गया। उधर, घटना से उत्तेजित स्थानीय बाशिंदों ने मुख्य चौराहे पर जाम लगाकर आवागमन ठप कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि बाइक सवार युवक दरोगा का पुत्र है और शराब के नशे में धुत था।
विज्ञापन
घटना के बाद वह ओरन पुलिस चौकी में ही मौजूद है। देर रात तक ग्रामीण युवक को सामने लाने की जिद पर अड़े रहे। पुलिस ने बाइक कब्जे में ले ली है।