फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   District every side coined Har har bomb-bomb

जिले में हर ओर गूंजा हर-हर बम-बम

Tue, 08 Mar 2016 01:23 AM IST
व्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
व्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो /बलिया Updated Tue, 08 Mar 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
 District every side coined Har har bomb-bomb
जिले में हर ओर गूंजा हर-हर बम-बम
महाशिवरात्रि पर्व पर सोमवार को नगर के बालेश्वर मंदिर सहित प्रमुख शिवालयों में भोर से ही भक्तों की भीड़ जुटी हुई थी। मंदिर परिसर में हर-हर महादेव, जय भोले भंडारी, बोल बम...आदि के जयकारे से पूरा नगर क्षेत्र गुंजायमान था। जिससे वातावरण शिवमय हो गया। इस मौके पर चौक सीनेमा रोड, आर्य समाज रोड, शहीद चौक से रेलवे स्टेशन रोड, टाउन हाल रोड, एलआईसी रोड, बालेश्वर मंदिर रोड आदि को गुब्बारे तथा बिजली बत्तियों से सजाया गया था।
विज्ञापन


इस दौरान शिवभक्तों ने कतारबद्ध होकर भांग, धतुर, फल, भस्म दुग्ध, चंदन, मिठाई चढ़ाकर भगवान शिव की पूजन-अर्चन की। जगह-जगह रूद्राभिषेक भी किया गया। लोगों ने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना भी की। शिवालयों के पट सुबह चार बजे से ही खुल गए। सुरक्षा की दृष्टि से नगर के बालेश्वर मंदिर के साथ ही कई प्रमुख मंदिरों में पुलिस मुस्तैद रही। कोटवानारायणपुर स्थित बाबा मुक्तिनाथ मंदिर से गाजे-बाजे और देवी-देवताओं के साथ भूत-पिशाच की झांकियों के साथ शाम तीन बजे भव्य शिव बारात निकाली गई।

विज्ञापन

 

इससे पूर्व भोर से ही बाबा मुक्तिनाथ का पूजन-अर्चन भक्तों द्वारा शुरू कर दिया गया, जो पूरे दिन चलता रहा। वहीं नगर के बालेश्वरनाथ मंदिर में सुबह में अड़भंगी भोले का पूजन-अर्चन के लिए शिवभक्तों का कतार भोर में चार बजे से ही लग गया।  पूरे दिन बाबा का दर्शन-पूजन चलता रहा। िशवमंदिरों के आसपास मेले जैसा महौल रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के अधिकांश मार्गों को गुबारे आदि से सजाया गया था।

इसके बाद नगर में करीब दो बजे से बालेश्वर मंदिर परिसर से बाबा भोले नाथ की बारात निकली। इसमें एक बढ़कर एक झांकियों के साथ ही गाजे-बाजे रहे। यह शिव बारात का आकर्षण का केंद्र बनी रही। बाबा भोले नाथ की बारात बालेश्वर मंदिर से निकल कर एलआईसी रोड, स्टेशन रोड, चौकरोड, गुदरी बाजार, चमन सिंह बाग रोड, महावीर घाट रोड, विजय सिनेमा रोड होते हुए फिर बालेश्वर मंदिर पहुंची। रात में विधिवत शिव-पार्वती विवाह वैदिक मंत्रोचार के साथ किया गया।

 

नगर के शीशमहल, गोला रोड स्थित कैलाश घाम पर शिवभक्त नर-नारियों ने कतारबद्ध होकर पूजन-अर्चन किया। परिखरा स्थित परमहंस शिवमंदिर पर चल रहे शिव शक्ति महायज्ञ की पूर्णाहुति पर मंदिर के बाहर हर-हर महादेव का जयकारा लगाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed