फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   सपा पदाधिकारियों ने जिपं अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख चुनाव की निष्पक्षता पर उठाया सवाल

सपा पदाधिकारियों ने जिपं अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख चुनाव की निष्पक्षता पर उठाया सवाल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 08:13 PM IST
विज्ञापन
सपा के जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव की अगुवाई मेंं पूर्व विधायक केके ओझा, छात्रसभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नंदेश्वरनंद यादव, पूर्व प्रधान मोहम्मद शरीफ व छब्बूलाल अवस्थी ने रविवार को पुलिस अधीक्षक से मुलाकात किया। इस दौरान सभी ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख के चुनाव मेें सत्तापक्ष के इशारे पर जिला पंचायत सदस्यों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को लगातार डराया व धमकाया जा रहा है। जिलाध्यक्ष यादव ने कहा कि भाजपा के विधायक, सांसद जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को प्रलोभन देकर फर्जी मुकदमें फंसाने की धमकी दी जा रही है। सत्तापक्ष के नेताओं की कार्यशैली से जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख का चुनाव निष्पक्ष तरीके से होने पर सवाल उठने लगे है। पूर्व विधायक ओझा ने कहा कि सत्ताधारी नेताओं के इशारे पर स्थानीय थाने के दरोगा व सिपाही अपने पद दुरूपयोग करते हुए जिला व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को तरह-तरह की धमकी दे रहें हैं। निवर्तमान जिलाध्यक्ष यादव ने कहा कि सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed