फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   former legislator died

पूर्व विधायक का निधन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 09:56 PM IST
विज्ञापन
former legislator  died
\nआजमगढ़। नगर के बड़ादेव मुहल्ले में रहने वाले पूर्व विधायक जितेंद्र मिश्रा का सोमवार को इलाज के दौरान मंडलीय जिला अस्पताल में निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही धीरे-धीरे उनके आवास पर लोग जुटने लगे। मऊ जनपद के घोसी थाना क्षेत्र के मर्यादपुर गांव के मूल निवासी पूर्व विधायक जितेंद्र मिश्रा ने आजमगढ़ को ही अपना कार्य क्षेत्र बना लिया था। निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 1967 में सोशलिस्ट पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े और विधायक बनने का गौरव हासिल किया। इसके बाद वह राजनीति से दूर हो गए। उनके तीन बेटे हें बड़े बेटे जयशंकर मिश्रा जस्टिस एंड ला विभाग में तैनात है। मझले रविशंकर मिश्र अपना खुद का निजी व्यवसाय करते हैं। सबसे छोटे हिमांशु मिश्रा एक निजी चैनल में दिल्ली में कार्य करते हैं। रविशंकर मिश्र द्वारा उनकी देखभाल की जा रही थी। उनके निधन का समाचार मिलते ही शिक्षक नेता विजय सिंह, इंद्रासन सिंह आदि लोग उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed