{"_id":"56d9d4ca4f1c1ba9048b49d3","slug":"truck-driver-and-cleaner-hostage-and-looted-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक व क्लीनर को बंधक बना ट्रक व नगदी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चालक व क्लीनर को बंधक बना ट्रक व नगदी लूटी
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Sat, 05 Mar 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
ट्रक लूटा
- फोटो : amar ujala beuro
कोतवाली क्षेत्र के हाइवे रोड मुरादगंज-भीखेपुर चौराहे के पास बदमाशों ने चालक और क्लीनर को बंधक बनाकर उनके पास से नगदी और ट्रक को लूट लिया। बाद में बदमाशों ने बंधक चालक और क्लीनर को कानपुर देहात के सिकंदरा ओवरब्रिज के नीचे फेंककर फरार हो गए। पीड़ित चालक ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी है।
ग्राम पकरिया थाना पकरीवराया जिला नवादा बिहार निवासी चालक धर्मेंद्र चैहान पुत्र जय मंगल चौहान विगत दो मार्च को क्लीनर विपेंद्र कुमार पुत्र सुरेंद्र चौहान निवासी जियापुर बारसीगंज जिला नबादा बिहार के साथ ट्रक लेकर दिल्ली से कोलकाता परचून का सामान लादकर जा रहे थे। गुरुवार रात करीब 11 बजे उक्त चालक व क्लीनर अनंतराम टोल से निकले। भीखेपुर-मुरादगंज के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रहे एक दूसरे ट्रक ने ओवर टेक करते हुए उन्हें रोक लिया।
उनकी पिटाई करते हुए उन्हें ट्रक में बंधक बनाकर डाल लिया। दो बदमाश उतरे और ट्रक को लूटकर फरार हो गए। बदमाशों ने भाऊपुर के पास चालक व क्लीनर को बोलेरो कार में बैठाकर कानपुर देहात के सिकंदरा ओवरब्रिज के पास फेंक दिया। पीड़ित चालक धर्मेंद्र ने बताया कि बदमाशों ने उसका मोबाइल और 18 हजार रुपये के अलावा परचून का सामान सहित ट्रक लूट लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अजय पाठक ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
बेखबर हाइवे पेट्रोलिंग पुलिस
एसपी के निर्देश पर अजीतमल से लेकर पुर्वा रहट हाइवे तक रातभर हाइवे पेट्रोलिंग किया जाता है। ट्रक चालक व क्लीनर को बंधक बनाकर बदमाश ट्रक लूट ले गए और पेट्रोलिंग पुलिस को इस मामले की कतई जानकारी नहीं हुई।