{"_id":"60b39d268ebc3e375a113eab","slug":"ambedkar-nagar1622383910","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाना स्थित शिव मंदिर में प्रेमी युगल ने रचाया विवाह","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
थाना स्थित शिव मंदिर में प्रेमी युगल ने रचाया विवाह
विज्ञापन
बसखारीI स्थानीय थाना परिसर स्थित शिव मंदिर एक और प्रेमी युगल के विवाह का गवाह बना I प्रेमी युगल ने फेरे लेकर विवाह रचाया I युवक व युवती दोनों बालिग बताए जाते हैं।
विज्ञापन
बसखारी थाना क्षेत्र के बेला परसा निवासी एक युवक और युवती के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी जोड़ा समाज व परिवार की नजरों से बचकर लगातार मौका मिलते ही छुप छुप कर एक दूसरे से सुनसान जगहों पर मिला करते थे। लेकिन दोनों के एक दूजे का होने में कहीं न कही जाति का अंतर व एक ही गांव के निवासी होने के चलते रोड़ा बन रहा था। इसलिए प्रेमी जोड़े ने परिजनों से छुपकर जून 2020 में शिव बाबा में शादी भी कर ली थी। बीते 29 मई को युवक अचानक युवती के घर पहुंच कर उसको अपने साथ लेकर चला गया गया। इस पर युवती के घर वालों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष श्रीनिवास पांडेय, उपनिरीक्षक अनिल वर्मा ने पुलिस बल के साथ प्रेमी जोड़ा को मसड़ा बाजार चौराहे से पकड़ लिया। दोनों को थाने लाया गया। दोनों के परिजन भी थाने पर पहुंच गए। मान मनौव्वल के बाद दोनों के परिजन व रिश्तेदार ने शादी करने के लिए रजामंदी दिखायी। पुलिसकर्मियों तथा परिजनों की मौजूदगी में थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में प्रेमी जोड़े ने एक दूसरे को वरमाला पहनाकर हिंदू रीति रिवाज से हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए। वही पुलिसकर्मियों ने अपनी तरफ से मिष्ठान वितरण कर लोगों का मुंह मीठा करवाया। थाना अध्यक्ष श्रीनिवास पांडेय के कार्यकाल में पुलिसिया हस्तक्षेप के बाद अब तक पांच प्रेमी जोड़ा एक दूसरे को वरमाला पहना कर हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गये। थानाध्यक्ष श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि दोनों की उम्र 20 वर्ष से अधिक है। नियमानुसार शादी करकर दोनों एक साथ पति पत्नी की तरह रह सकते है।
विज्ञापन