फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   the scientist of mnnit are making a new ventilator

एमएनएनआईटी के वैज्ञानिक तैयार कर रहे वेंटिलेटर

Wed, 29 Apr 2020 12:32 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
the scientist of mnnit are making  a new ventilator
कोविड-19 महामारी से जूझ रहे देश को मदद के लिए एमएएनआईटी के वैज्ञानिक लगातार प्रयास कर रहे हैं। संस्थान के वैज्ञानिकों ने पहले वैरालाइजर फिर सीपी लैंप, वाश बेसिन और अब लोगों की धड़कन बनाए रखने के लिए वेंटिलेटर तैयार करने में लगे हैं। संस्थान के मेकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग की ओर से ब्लू प्रिंट डिजाइन करके अब आगे इस दिशा में काम हो रहा है। वैज्ञानिक जल्द वेंटिलेटर तैयार डॉक्टरों को समर्पित करेंगे।
विज्ञापन


भारत सरकार के स्वास्थ्य विभाग के मिशन में एमएनएनआईटी भी योगदान देने को आगे आया है। निदेशक प्रो. राजीव त्रिपाठी ने बताया कि कोरोना मरीजों की चिकित्सा में आवश्यक वेंटिलेटर की कमी है, इसलिए अपने देश में ही इसके निर्माण की पहल की गई है। बताया, केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय को मदद करने के लिए मेकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के वैज्ञानिकों को वेंटिलेटर तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। उम्मीद जताई कि जल्द ही वेंटिलेटर तैयार कर हम इसे भारत सरकार की सेवा में प्रस्तुत करेंगे। इसके साथ ही कंप्यूटर साइंस विभाग की ओर से कोरोना को जोड़कर कुछ नए प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed