फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   इविवि हॉस्टल के कमरे में लगी आग, विधि छात्र गंभीर रूप से झुलसा

इविवि हॉस्टल के कमरे में लगी आग, विधि छात्र गंभीर रूप से झुलसा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:27 PM IST
विज्ञापन
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के शताब्दी छात्रावास के एक कमरे में मंगलवार भोर में आग लग गई। इसकी चपेट में आने से बीएएलएलबी का छात्र अभिषेक सिंह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां डाक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है। आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी।
विज्ञापन
अभिषेक मूलत: कौशांबी का रहने वाला है और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीएएलएलबी की पढ़ाई कर रहा है। वह अंतिम सेमेस्टर का छात्र है और कर्नलगंज स्थित शताब्दी बॉयज हॉस्टल में रहता है। रोज की तरह सोमवार रात भी खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सो गया। भोर में तीन बजे के करीब अचानक वह चीखते हुए कमरे से बाहर निकला। आसपास के छात्र जगे तो देखा कि वह गंभीर रूप से झुलसा हुआ था। पूछने पर उसने इतना ही बताया कि वह सो रहा था कि अचानक कमरे में आग लग गई। उसकी नींद खुली तो वह आग से घिरा हुआ था। किसी तरह कमरे से निकल कर वह बाहर भागा। साथी छात्रों ने उसे एसआरएन अस्पताल पहुंचाया जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने भर्ती कर लिया। डॉक्टरों के वह मुताबिक 50 फीसदी तक झुलस गया है। सूचना पर पुलिस के साथ ही इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर भी मौके पर पहुंच गए। आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। पुलिस का कहना है कि फिलहाल जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed