फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   फार्म भर शपथ लेंगे मतदाता, पुस्तिका का विमोचन

फार्म भर शपथ लेंगे मतदाता, पुस्तिका का विमोचन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 07:03 PM IST
विज्ञापन
फार्म भर शपथ लेंगे मतदाता, पुस्तिका का विमोचन
विज्ञापन
० विश्व मतदान दिवस पर डीएम और सीडीओ ने दिलाई शपथ, सभी विभागों में ऑनलाइन आयोजन प्रयागराज। जिले के 46 लाख से अधिक मतदाताओं को मतदान करने का शपथ पत्र मनाया जाएगा। विश्व मतदान दिवस पर डीएम संजय कुमार खत्री ने इस बाबत पुस्तिका का विमोचन किया। ऑनलाइन कार्यक्रम में डीएम और सीडीओ ने सभी को मतदान करने की अपील भी की। विभागों में आयोजित आनंद कार्यक्रम में अफसरों और कर्मचारियों ने भी मतदान में हिस्सा लेने की शपथ ली।
विश्व मतदान दिवस पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजन कर लोगों को मतदान की शपथ दिलाई गई। पीएम ने सभी से मतदान में हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि कोविड-19 को देखते हुए मतदान स्थलों पर सभी तरह के इंतजाम के निर्देश दिए गए हैं। मतदाताओं का थर्मल स्कैनिंग होगा। उन्हें मास्क आदि भी दिए जाएंगे। 80 साल से अधिक दिव्यांग एवं कोविड-19 संक्रमित मतदाताओं के लिए बूथों पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। इन्हें घर पर ही बैलेट पेपर से मतदान की सुविधा दी प्रदान की जाएगी। इसके लिए पूरी तैयारी की गई है। सीडीओ शिपू गिरी ने मतदान एवं बूथों पर होने वाले अन्य इंतजामों की जानकारी दी। सहायक प्रभारी अनुपम परिहार ने स्वीप कार्यक्रम की जानकारी दी। इस मौके पर एडीएम प्रशासन हर्ष देव पांडे, एडीएम सिटी मदन कुमार समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed