फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   लीगल सेल में अटकी फाइल, पीएचडी प्रवेश पर निर्णय नहीं ले सका इलाहाबाद विश्वविद्यालय

लीगल सेल में अटकी फाइल, पीएचडी प्रवेश पर निर्णय नहीं ले सका इलाहाबाद विश्वविद्यालय

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 01:08 PM IST
विज्ञापन
लीगल सेल में अटकी फाइल, पीएचडी प्रवेश पर निर्णय नहीं ले सका इलाहाबाद विश्वविद्यालय
विज्ञापन
प्रयागराज। सत्र 2021-22 के तहत संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा (क्रेट) के आयोजन को लेकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन महीनों बाद भी कोई निर्णय नहीं ले सका है।ऐसे में विश्वविद्यालय के साथ संघटक महाविद्यालयों में भी पीएचडी में प्रवेश की प्रक्रिया अटकी हुई है। अब विश्वविद्यालय खुलने के बाद अगले माह फरवरी में ही इस पर कोई निर्णय होने की उम्मीद है।
पिछले सत्र में हिंदी विभाग में पीएचडी प्रवेश को लेकर विवाद हो गया था, जिसकी वजह से विभाग में पिछले सत्र की प्रवेश प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हुई है। ऐसे में पीएचडी की रिक्त सीटों की गणना अभी नहीं हो सकी है। इसी वजह से मौजूदा सत्र सभी विषयों में संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा की प्रक्रिया अटकी हुई है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रवेश प्रकोष्ठ ने सत्र 2021-22 की प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के लिए विश्वविद्यालय के लीगल सेल से सलाह मांगी थी, लेकिन फाइल अभी लीगल सेल में ही अटकी हुई है। वहीं , कोरोना के कारण इलाहाबाद विश्वविद्यालय 10 जनवरी से लगातार बंद चल रहा है। विश्वविद्यालय 30 जनवरी तक बंद है। ऐसे में मौजूदा सत्र की प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने को लेकर फरवरी में ही कोई निर्णय होने की उम्मीद है। प्रवेश प्रक्रिया में इतनी देर हो चुकी है विश्वविद्यालय प्रशासन के लिए सत्र को पटरी पर लाना बड़ी चुनौती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed