{"_id":"61de954cd9ff18554368142f","slug":"allahabad1641977164","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन हाइकोर्ट की बढ़ी सुरक्षा, बार पदाधिकारियों भी जा नही पाए परिसर","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
दूसरे दिन हाइकोर्ट की बढ़ी सुरक्षा, बार पदाधिकारियों भी जा नही पाए परिसर
इलाहाबाद हाइकोर्ट के गेट नंबर तीन के पास मौजूद पुलिस और अधिवक्ता।
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
प्रयागराज। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए हुए हाइकोर्ट ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। मंगलवार को बार पदाधिकारियों को भी अंदर जाने नही दिया गया। अंदर जाने को लेकर बार के सदस्यों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। हालांकि , दोनों पक्षों के लोगों ने समझदारी दिखाते हुए मामले को शांत कर दिया।
विज्ञापन
सोमवार को अधिवक्ताओं की नाराजगी को देखते हुए हाइकोर्ट के मुख्य गेट नंबर तीन के साथ मुख्य गेट मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था सोमवार के मुकाबले मंगलवार को ज्यादा नजर आई। सीआरपीएफ के जवानों के साथ पुलिस की मोजूदगी अधिक रही। दोपहर तीन बजे के बाद हाइकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, महासचिव के साथ अन्य पदाधिकारी एकत्र होकर अंदर जाने लगे लेकिन उन्हें रोक दिया गया। मौके पर मौजूद पुलिस के अफसरों ने कहा उन्हें अंदर जाने की अनुमति नही दी गई है। अध्यक्ष और महासचिव ने कहा कि सोमवार को हाइकोर्ट प्रशासनिक कमेटी को सूचित कर दिया गया था कि बार एशसोसिएशन की कार्यकारिणी अपने कार्यालय में रोजाना तीन बजे उपस्थित होकर अपने कामों का निस्तारण करेगी। पुलिस अफसरों ने कहा कि बार पदाधिकारियो को अंदर जाने के लिए महानिबन्धक को सूचित किया है। उनकी अनुमति मिलने के बाद अंदर जाने दिया जाएगा। बार पदाधिकारियों ने महानिबन्धक से मोबाइल के जरिये बातचीत की। पदाधिकारियों के मुताबिक महानिबन्धक ने प्रशासनिक कमेटी से वार्ता करने के बाद ही परिसर के अंदर जाने की छूट दी जा सकती है। फिलहाल बार पदाधिकारी गेट नंबर तीन से हट गए और दूसरी जगह पर जाकर सभा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।