फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   18 से देहरादून का सफर 2 घंटे से भी कम समय में हो जाएगा पूरा

18 से देहरादून का सफर 2 घंटे से भी कम समय में हो जाएगा पूरा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 03:22 PM IST
विज्ञापन
प्रयागराज। कोरोना संक्रमण के बीच प्रयागराज से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की हवाई सेवा रविवार 18 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। दो घंटे से भी कम समय में यह फ्लाइट प्रयागराज से देहरादून का सफर पूरा करेगी। इसके अलावा 28 मार्च से निरस्त चल रही प्रयागराज-रायपुर फ्लाइट का एक बार फिर से रविवार से संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
प्रयागराज-देहरादून के बीच विमान सेवा शुरू होने के बाद संगम नगरी का देश के 11 प्रमुख शहरों से सीधा हवाई संपर्क हो जाएगा। पिछले माह ही प्रयागराज से भुवनेवश्वर और भोपाल के लिए सीधी फ्लाइट शुरू हुई। अब इसी कड़ी में उड़ान योजना के तहत प्रयागराज से देहरादून के बीच सीधी फ्लाइट शुरू होने जा रही है। निजी विमानन कंपनी इंडिगो द्वारा यह उड़ान शुरू की जा रही है। इसके लिए प्रयागराज से इंडिगो द्वारा एटीआर श्रेणी का 72 सीट वाला विमान चलाया जाएगा। इसके अलावा रविवार से ही प्रयागराज-रायपुर उड़ान भी 21 दिन के ब्रेक के बाद शुरू होने जा रही है। दरअसल रायपुर से प्रयागराज आने वाली ही उड़ान यहां से देहरादून के लिए रवाना होगी। देहरादून से वापस आने के बाद यह विमान प्रयागराज से रायपुर के लिए उड़ान भरेगा। प्रयागराज से देहरादून पहुंचने में यह विमान 1.55 घंटे का वक्त लेगा। वहीं दूसरी ओर 28 मार्च से बंद चल रही प्रयागराज-कोलकाता फ्लाइट का भी संचालन एक मई से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
देहरादून और रायपुर विमान की समय सारिणी प्रयागराज-देहरादून सुबह 11.10-01.05 बजेदेहरादून-प्रयागराज दोपहर 01.30- 5.20 बजे रायपुर-प्रयागराज सुबह 8.35-10.20 बजे प्रयागराज-रायपुर दोपहर 3.40-5.25 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed