{"_id":"5f9e86788ebc3e9bf30421cb","slug":"allahabad1604224632","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीराम पथ यात्रा में प्रयागराज का भी होगा सफर","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
श्रीराम पथ यात्रा में प्रयागराज का भी होगा सफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। प्रभु श्री राम के भक्तों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी ) एक विशेष ट्रेन चलाने जा रहा है। इस विशेष टूरिस्ट ट्रेन का नाम श्रीरामपथ यात्रा है। यह विशेष ट्रेन अयोध्या, प्रयागराज एवं चित्रकूट तीर्थ स्थल के दर्शन लोगों को करवाएगी। 12 दिसंबर को यह ट्रेन देहरादून से चलेगी। इस विशेष ट्रेन के लिए आईआरसीटीसी ने बुकिंग भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दरअसल आईआरसीटीसी द्वारा समय-समय पर भारत दर्शन स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन चलाई जाती है। लेकिन इस बार आईआरसीटीसी ने भगवान श्रीराम से जुड़े तीर्थ स्थलों तक लोगों को लाने के लिए विशेष ट्रेन चला रहा है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी अपने ट्विटर एकाउंट से इस ट्रेन के संचालन के बारे में जानकारी दी है। यह विशेष ट्रेन देहरादून से 12 दिसंबर की शाम छह बजे चलेगी। ट्रेन का पहला पड़ाव अयोध्या रहेगा। इसके बाद ट्रेन प्रयागराज एवं चित्रकूट भी जाएगी। इस ट्रेन में देहरादून के अलावा हरिद्वार, मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, हाथरस, टुंडला, इटावा, कानपुर और लखनऊ से भी यात्री अपनी बोर्डिंग करवा सकते हैं।
पैकेज में क्या होगा शामिल
इस ट्रेन में सभी कोच स्लीपर क्लास के ही होंगे। यात्रा के दौरान रेलवे द्वारा शाकाहारी भोजन, आवास व दर्शनीय स्थलों तक परिवहन की पूरी व्यवस्था की जायेगी। यात्रियों को नॉन-एसी धर्मशाला में ठहराया जाएगा। विशेष टूरिस्ट ट्रेन के लिए 5 रात और 6 दिनों के लिए यात्रा पैकेज तैयार किया है, जिसका किराया 5670 रुपए प्रति यात्री होगा। स्टेशन से पर्यटन स्थलों तक सफर के लिए नॉन एसी बसें भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। सुरक्षा के लिए ट्रेनों में टूर एस्कोर्ट और सिक्योरिटी जवान भी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन