फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ewing Christian College undergraduate entrance exam results released on 25 October

इविंग क्रिश्चियन कॉलेज में 25 को जारी होगा स्नातक प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट

Thu, 22 Oct 2020 01:58 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Thu, 22 Oct 2020 01:58 PM IST
सार

  • ईसीसी में 25 को जारी होगा स्नातक प्रवेश परीक्षा रिजल्ट
  • 26 से 29 अक्तूबर तक ऑनलाइन मोड में लिए जाएंगे स्नातक में प्रवेश
  • परास्नातक में 27 को ऑफलाइन मोड में सीधे इंटरव्यू के जरिये प्रवेश

विज्ञापन
Ewing Christian College undergraduate entrance exam results released on 25 October
Result

विस्तार

इविंग क्रिश्चियन कॉलेज (ईसीसी) की स्नातक प्रवेश परीक्षा का परिणाम 25 अक्तूबर को जारी किया जाएगा और 26 अक्तूबर से प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। प्रवेश ऑनलाइन मोड में लिए जाएंगे। वहीं, परास्नातक में प्रवेश इस बार ऑफलाइन मोड में साीधे साक्षात्कार के माध्यम से होंगे। स्नातक एवं परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश का विस्तृत कार्यक्रम और नए सत्र से सम्बंधित महत्वपूर्ण सूचनाएं महाविद्यालय की वेबसाइट ‘www.eccprayagraj.org’ पर उपलब्ध है। ईसीसी की स्नातक की प्रवेश परीक्षा छह अक्तूबर को आयोजित की गई थी।

विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा में पंजीकृत अभ्यर्थियों के मुकाबले 70 फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुए थे। 4400 से अधिक अभ्यर्थियों ने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ परीक्षा दी थी। ईसीसी प्रवेश समिति के अध्यक्ष डॉ. जस्टिन मसीह के अनुसार स्नातक प्रवेश परीक्षा का परिणाम 25 अक्तूबर को महाविद्यालय की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इसके बाद 26 एवं 27 अक्तूबर को चयनित अभ्यर्थियों और 28 एवं 29 अक्तूबर को प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों के ऑनलाइन प्रवेश लिए जाएंगे।
विज्ञापन


नवप्रवेशित अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन दो से चार नवंबर के बीच होगा और नए सत्र की कक्षाएं नौ नवंबर से ऑनलाइन मोड में संचालित की जाएंगी। वहीं, परास्नातक के अभ्यर्थियों की पूरी सूची 25 अक्तूबर को महाविद्यालय की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। परास्नातक में प्रवेश के लिए काफी कम अभ्यर्थियों ने आवेदन किए गए हैं। इसलिए प्रवेश 27 अक्तूबर को ऑफलाइन मोड में सीधे साक्षात्कार के माध्यम से लिए जाएंगे। इसके लिए सभी अभ्यर्थियों को संबंधित विभागों में सुबह 10 बजे रिपोर्ट करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दिन सभी अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन भी किया जाएगा और ऑनलाइन मोड में फीस जमा की जाएगी। परास्नातक विद्यार्थियों की नए सत्र की कक्षाएं भी नौ नवंबर से ऑनलाइन मोड में संचालित की जाएंगी। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण मोजेज ने बताया कि स्नातक एवं परास्नातक कक्षाओं के लिए फीस कॉलेज की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन मोड में जमा की जा सकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed