{"_id":"5f8749438ebc3e9bdc31a5a9","slug":"allahabad1602701635","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र शुरू होने के पहले ही बढ़ गया सिंघाड़े और कुट्टू के आटे का भाव","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
नवरात्र शुरू होने के पहले ही बढ़ गया सिंघाड़े और कुट्टू के आटे का भाव
Thu, 15 Oct 2020 01:31 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 01:31 PM IST
विज्ञापन
नवरात्रि 2020
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। शारदीय नवरात्र शुरू होने के चंद दिन पहले ही व्रत के दौरान लिए जाने वाले फलाहार महंगे होने शुरू हो गए हैं। बीते एक सप्ताह के दौरान ही सिंघाड़े और कुट्टू के आटे के दाम में 40 से 60 रुपये किलो की तेजी आई। व्यापारियों का कहना है कि साबूदाना , मूंगफली के दाम में भी दस से 20 रुपये किलो की वृद्धि हुई है। इस बार नवरात्र 17 अक्तूबर से शुरू हो रहे हैं। ऐसे में व्रत रखने वालों ने फलाहार आदि की खरीद फरोख्त भी शुरू कर दी है। अमूमन नवरात्र में लोग सिंघाड़े का आटा, कुट्टू का आटा, साबूदाना से बने पकवान ही खाना पसंद करते हैं। लेकिन व्रत में फलाहार के रूप में लिए जाने वाले इन खाद्य पदार्थ के दाम में एकाएक तेजी आ गई है।
सिंघाड़े का आटा जो पिछले सप्ताह 180 से 200 रुपये किलो में बिक रहा था, उसका दाम बढ़कर अब 240 से 260 रुपये किलो हो गया है। इसी तरह कुट्टू के आटे का रेट बढ़कर 140 से 150 रुपये किलो हो गया है। साबूदाना में भी 10 से 20 रुपये किलो की वृद्धि हुई है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि मांग बढ़ने की वजह से आने वाले दिनों में साबूदाना के दाम में और भी वृद्धि हो सकती है। लॉकडाउन के दौरान साबूदाना 80 रुपये किलो बिक रहा था। अब इसका दाम 100 रुपये किलो हो गया है। वहीं दूसरी ओर मखाना का रेट 660 से बढ़कर 680-700 रुपये किलो हो गया है।
फुटकर कारोबारी प्रमिल केसरवानी ने बताया कि वर्तमान समय मेवा का दाम स्थिर है। लेकिन नवरात्र आते-आते मांग बढ़ने से मेवों के भी दाम बढ़ सकते हैं। अभी काजू 800 रुपये, बादाम 650 रुपये, किशमिश 300 रुपये किलो में उपलब्ध है।
विज्ञापन
फलों का रेट भी बढ़ना तय
नवरात्र के अवसर पर रखे जाने व्रत की वजह से फलों के दाम भी बढ़ना तय माना जा रहा है। अभी बाजार में मुख्य रूप से केला, सेब एवं अनार उपलब्ध है। नवरात्र में केला एवं सेब की डिमांड ज्यादा हो जाती है। फल कारोबारी श्याम लाल ने बताया कि वर्तमान समय केला 40 से 50 रुपये दर्जन में उपलब्ध है। सेब का रेट 90 से 120 रुपये किला है। नवरात्र आते-आते सेब के दाम में 20 रुपये किलो की वृद्धि संभव है। केला भी 60 से 70 रुपये दर्जन पहुंच सकता है।