फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Pune Flight Everyday, Delhi Flight 2 Days On Time

प्रयागराज पुणे फ्लाइट हर रोज, दिल्ली उड़ान 2 दिन बदले समय पर

Fri, 02 Oct 2020 06:38 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Fri, 02 Oct 2020 06:38 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj Pune Flight Everyday, Delhi Flight 2 Days On Time
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
प्रयागराज। प्रयागराज से महाराष्ट्र के पुणे शहर के लिए चल रही निजी विमानन कंपनी इंडिगो की फ्लाइट अब हर रोज चलेगी। अनलॉक होने के बाद यह फ्लाइट शनिवार को नहीं चल रही थी, लेकिन अब इसे हर रोज चलाने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा दिल्ली फ्लाइट हर शनिवार को बदले समय पर यहां से उड़ान भरेगी। दरअसल लॉक डाउन के पूर्व निजी विमानन कंपनी इंडिगो द्वारा संचालित प्रयागराज-पुणे फ्लाइट नियमित रूप से चल रही थी। लेकिन लॉक डाउन के बाद 25 मार्च से इसका संचालन बंद हो गया। यह फ्लाइट अनलॉक होने के बाद दुबारा शुरू हुई तो पहले इसे सप्ताह में पांच दिन और उसके बाद छह दिन किया गया।
विज्ञापन


अब इंडिगो द्वारा एयरपोर्ट प्रशासन को सौंपे गए शेड्यूल के तहत यह फ्लाइट हर रोज उड़ान भरेगा। प्रयागराज से इसकी रवानगी का समय 12.10 बजे रहेगा। वापसी में पुणे से यह फ्लाइट शाम 5.35 बजे प्रयागराज आ जाएगी। इसी तरह इंडिगो की दिल्ली उड़ान हर शनिवार बदले समय सुबह 11.30 बजे प्रयागराज आएगी। इसकी वापसी 12.10 बजे होगी। अन्य दिनों में इसका आगमन सुबह 11.10 बजे एवं दिल्ली प्रस्थान का समय शाम 6.15 बजे रहेगा।
विज्ञापन


प्रयागराज-कोलकाता फ्लाइट भी अब प्रत्येक रविवार, मंगलवार, बुधवार एवं बृहस्पतिवार को यहां से 12.50 बजे उड़ान भरेगी। जबकि इसके आने का समय 12.20 बजे का रहेगा। वहीं गोरखपुर, मुंबई एवं बंगलूरू फ्लाइट पहले की तरह नियमित ही रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed