{"_id":"5f6cb6bd8ebc3ede110ca318","slug":"allahabad1600960189","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगम पर माघ मेला बसाने के लिए अफसरों ने पेश की कार्य योजना","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
संगम पर माघ मेला बसाने के लिए अफसरों ने पेश की कार्य योजना
Fri, 25 Sep 2020 12:15 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 12:15 PM IST
विज्ञापन
माघ मेला प्रयागराज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। कोविड-19 के बीच संगम की रेती पर माघ मेला बसाने के लिए तैयार कार्ययोजना बृहस्पतिवार को वीडियो क्रांफ्रेंसिंग के जरिए शासन केसमक्ष प्रस्तुत कर दी गई। मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने मेले के लिए तैयार प्रारूप पर अफसरों से जानकारी ली। हालांकि मेले का स्वरूप क्या होगा और कैसे बसाया जाएगा, इसकी रूपरेखा तय नहीं हो सकी। लेकिन, कार्ययोजना पेश किए जाने के साथ ही तैयारियां तेज हो गई हैं। मेले के लिए बजट स्वीकृत होते ही कार्य आरंभ करा दिया जाएगा।
शाम पांच से 5:30 बजे के बीच मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए माघ मेले की तैयारियों पर प्रयागराज मेला प्राधिकरण के अफसरों से जानकारी ली। माघ मेला से जुड़े आधा दर्जन से अधिक विभागों के अफसर इस बैठक में मौजूद थे। पीडब्ल्यूडी, जल निगम, बिजली, स्वास्थ्य, सफाई समेत अन्य इंतजामों से जुड़े अफसर इस मीटिंग में मौजूद थे। इस दौरान मेले के क्षेत्रफल के अलावा मेले में आने वाले कल्पवासियों, संतों और भक्तों के लिए गंगा पर बनने वाले पांटून पुलों, चकर्ड प्लेट मार्गों के अलावा बिजली, पानी व प्रसाधन से जुड़ी कार्य योजना के बारे में अफसरों ने विभागवार मुख्य सचिव को जानकारी दी।
मेले को लेकर मुख्य सचिव के साथ हुई इस वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद संगम की रेती पर संत-भक्त समागम का मार्ग प्रशस्त हो गया है। हालांकि अभी मेले के स्वरूप को लेकर कुछ तय नहीं हो सका है। कहा जा रहा है कि कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन कराते हुए मेला कराया जाएगा। पिछली बार छह सेक्टरों में माघ मेला बसाया गया था। इस बार कोविड के संक्रमण की वजह से दायरा बढ़ाए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है बीते दिनों प्रयागराज दौरे के समय डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने गाइड लाइन के तहत कार्ययोजना बनाने के लिए अफसरों को निर्देशित किया था। इसके बाद प्रयागराज मेला प्राधिकरण की बीते मंगलवार को हुई बैठक में डीएम ने विभागवार कार्ययोजना बनाने के लिए कहा था। मुख्य सचिव के साथ मेले को लेकर हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में मंडलायुक्त आर रमेश कुमार, डीएम भानुचंद्र गोस्वामी, प्रभारी मेलाधिकारी रजनीश कुमार मिश्र, जल निगम के एसई एपी यादव, बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता एके श्रीवास्तव के अलावा पीडब्ल्यूडी, नगम निगम व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। कोट माघ मेले के लिए विभागवार कार्ययोजना प्रस्तुत कर दी गई है। मेले के स्वरूप पर शासन की ओर से गाइड लाइन जारी होने के बाद आगे कदम बढ़ाया जाएगा। रजनीश कुमार मिश्र, प्रभारी अधिकारी, प्रयागराज मेला प्राधिकरण।