फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University News Examination for admission in universities and colleges from 26

Allahabad University News: इविवि एवं कॉलेजों में प्रवेश के लिए परीक्षाएं 26 से

Thu, 24 Sep 2020 07:07 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Thu, 24 Sep 2020 07:07 PM IST
विज्ञापन
Allahabad University News Examination for admission in universities and colleges from 26
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए परीक्षाएं २६ सितंबर से शुरू होने जा रहीं हैं। परीक्षाएं पांच अक्तूबर तक चलेंगी। सबसे पहले स्नातक और अंत में पीजीएटी-२ एवं इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (आईपीएस) के तहत संचालित पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं होंगी। प्रवेश परीक्षा दो पालियों सुबह ९.३० से ११.३० और दोपहर दो से शाम चार बजे तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


इस बीच स्नातक का परिणाम जारी करते हुए छह अक्तूबर से ऑनलाइन प्रवेश की प्रक्रिया शुरू किए जाने की तैयारी है। प्रवेश परीक्षा तीन चरणों में होगी। पहले चरण में स्नातक एवं बीएएलएलबी की प्रवेश परीक्षाएं होंगी। जो ऑफलाइन और ऑनलाइन, दोनों मोड में होंगी। दूसरे चरण में पीजीएटी-१, एलएलबी, एलएलएम और एमकॉम की परीक्षाएं होंगी। यह परीक्षा भी ऑफलाइन और ऑनलाइन, दोनों मोड में होंगी, जबकि तीसरे चरण में पीजीएटी-२ और आईपीएस के विभिन्न पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं केवल ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन


२६ सितंबर को पहली पाली में बीएससी गणित, बीएससी बायो और दूसरी पाली में बीकॉम, बीएससी होम साइंस, २७ सितंबर को पहली पाली में बीए/बीएफए/बीपीए और दूसरी पाली में बीएएलएलबी की प्रवेश परीक्षाएं होंगी। २९ सितंबर को दूसरी पाली में एलएलबी तीन वर्षीय पाठ्यक्रम, ३० सितंबर को पहली पाली में पीजीएटी-१ और दूसरी पाली में एलएलएम एवं एमकॉम की प्रवेश परीक्षा होगी, जबकि एक, तीन, चार एवं पांच अक्तूबर को पहली एवं दूसरी पाली में पीजीएटी-२ और आईपीएस के विभिन्न पाठ्यक्रम प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. प्रशांत अग्रवाल का कहना है कि कोविड-१९ के मद्देनजर इस बार प्रवेश प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन करने का प्रयास हो रहा है, ताकि प्रवेश परीक्षा की मेरिट में शामिल छात्रों को इविवि के प्रवेश भवन तक न आना पड़े और वे घर बैठे प्रवेश ले सकें। ०० बीए में प्रवेश के लिए सबसे अधिक दावेदार - इविवि एवं संघटक कॉलेजों में प्रवेश के लिए कुल एक लाख ३० हजार ६६१ दावेदार हैं और इनमें सबसे अधिक ३२ हजार २५७ दावेदारों ने बीए में प्रवेश के लिए आवेदन किए हैं। बीएससी के लिए २५१०२, बीकॉम के लिए १०१६९, बीएएलएलबी के लिए ८०५४, एलएलबी के लिए १४६०९, एलएलएम के लिए ३६८८, एमबीए के लिए १५६९ एमएड के लिए ११९५, परास्नातक के लिए १९११७ और आईपीएस के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए २३४४ दावेदार हैं।


प्रवेश परीक्षा के लिए बनाए गए १०४ केंद्र
प्रवेश परीक्षा के लिए कुल १०४ केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें ५८ ऑफलाइन और ४६ ऑनलाइन परीक्षा केंद्र होंगे। वहीं, प्रयागराज में कुल ५३ परीक्षा केंद्र होंगे, जिनमें ३७ ऑफलाइन और १६ ऑनलाइन केंद्र होंगे। प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, झांसी, गोरखपुर, कानुपर, पटना, नई दिल्ली में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार के परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। जबकि बंगलुरू, कोलकाता, तिरुवनंतपुरम में केवल ऑनलाइन परीक्षा केंद्र होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed