फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   परिषदीय विद्यालयों के बाद अब मान्यता प्राप्त स्कूलों में ई-पाठशाला

परिषदीय विद्यालयों के बाद अब मान्यता प्राप्त स्कूलों में ई-पाठशाला

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 01:34 PM IST
विज्ञापन
परिषदीय के बाद अब मान्यता प्राप्त स्कूलों में भी ई-पाठशाला
विज्ञापन
- संसाधनों की कमी के चलते पढ़ाई से वंचित बच्चों को मिलेगी सुविधा प्रयागराज। परिषदीय विद्यालयों की तर्ज पर अब बेसिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त वित्तविहीन प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को भी ई-पाठशाला से जोड़ा जाएगा। संसाधनों की कमी के चलते विभाग ने उनके बच्चों को भी ई-पाठशाला से जोड़ने का निर्णय किया है। डायट प्राचार्य, बेसिक शिक्षा अधिकारियों और खंड शिक्षा अधिकारियों को मान्यता प्राप्त स्कूलों के प्रधानाध्यापकों से संपर्क कर उनके स्कूलों में ई-पाठशाला शुरू करने का निर्देश दिया है। सरकार ने मान्यता प्राप्त वित्तविहीन प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को भी परिषद की ई-पाठशाला से जोड़ने का निर्णय किया है। प्रदेश में 50 फीसदी से अधिक बच्चे इन विद्यालयों में ही पढ़ते हैं। वित्तविहीन विद्यालयों में संसाधनों की कमी के चलते विभाग ने उनके बच्चों को भी ई-पाठशाला से जोड़ा जा रहा है। स्कूल शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद ने प्रदेश के सभी डायट प्राचार्य, बेसिक शिक्षा अधिकारियों और खंड शिक्षा अधिकारियों को मान्यता प्राप्त स्कूलों के प्रधानाध्यापकों से संपर्क कर उनके स्कूलों में ई-पाठशाला शुरू करने के निर्देश दिए हैं। परिषदीय शिक्षकों को व्हाट्सएप ग्रुप पर दी जा रही शैक्षिक सामग्री मान्यता प्राप्त स्कूलों के शिक्षकों को भी उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन
स्कूलों को तीसरी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की ऑनलाइन क्लास के लिए दीक्षा एप पर चार हजार ऑडियो-विडियो के जरिए शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई गई है। ऑनलाइन क्लास के बाद बच्चों के किए गए अभ्यास कार्य को व्हाट्सएप के जरिए प्राप्त किया जाएगा। मूल्यांकन के बाद अभिभावकों को व्हाट्सएप के माध्यम से ही फीडबैक भी दिया जाएगा। ई-पाठशाला में अभिभावकों से होम वर्क कराने को भी कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed