{"_id":"5f5a0aeb8ebc3e54ce03f424","slug":"allahabad1599736555","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबी दूरी की बसों में अब यात्रियों का होगा साफ सुथरा सफर","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
लंबी दूरी की बसों में अब यात्रियों का होगा साफ सुथरा सफर
सिविल लाइंस बस स्टेशन में बृहस्पतिवार से शुरू हुआ 200 किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय कर कर आने वाली बसों की साफ सफाई का काम
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
प्रयागराज । रोडवेज के सिविल लाइंस बस स्टेशन पर बस वॉशिंग एवं ड्राई मॉपिंग स्टेशन बना लिया गया है। अब यहां लंबी दूरी की बसों की सफाई आसानी से हो सकेगी। बृहस्पतिवार से यहां लंबी दूरी की बसों की साफ सफाई का काम शुरू हो गया। इस दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक टीके एस बिसेन की मौजूदगी में लंबी दूरी की तमाम बसों की साफ सफाई करवाई गई।
विज्ञापन
दरअसल रोडवेज मुख्यालय के निर्देश पर पिछले दिनों ही तय हुआ था कि ऐसी बसें जो 200 किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय करके आएंगी, उनकी साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन का कार्य बस स्टेशन पर ही किया जाए । पिछले दिनों ही इसकी टेंडर प्रक्रिया भी पूरी की गई। बसों की सफाई और धुलाई की व्यवस्था अमूमन वर्कशॉप में ही होती है लेकिन 200 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद अब लंबी दूरी की बसों की सफाई बस स्टेशन के अंदर भी होगी। सिविल लाइंस बस स्टेशन की बात करें तो यहां से लंबी दूरी की कुल 166 बसों का आवागमन नियमित रूप पर होता है। वर्तमान समय लंबी दूरी की 80 बसें ही संचालित हैं। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन ने बताया कि बृहस्पतिवार से लंबी दूरी की बसों की सफाई का काम बस स्टेशन पर शुरू कर दिया। महज 10 से 15 मिनट में ही बसों की साफ सफाई की गई।
विज्ञापन
इस दौरान यात्रियों से भी कहा गया कि वह बाहर उतर जाएं ,ताकि साफ सफाई का कार्य बेहतर ढंग से हो सके। उन्होंने कहा कि अब नियमित तौर पर सिविल लाइंस बस स्टेशन पर बसों की सफाई होगी ।शीघ्र ही बस वॉशिंग और ड्राई मॉपिंग की व्यवस्था जीरो रोड बस स्टेशन पर भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।