अलीगढ़। कोरोना वायरस संक्रमण के बीच राहत भरी खबर यह है कि पिछले 36 घंटों में एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस संक्रमण पॉजिटिव का कोई भी नया मामला नहीं आया है। एएमयू जनसंपर्क विभाग के एमआईसी प्रोफेसर शाफे किदवई कहते हैं मंगलवार को कुल 122 कोरोना संदिग्ध मामलों का परीक्षण किया गया । सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई इस । तरह अब तक 1175 कोरोना मामलों की जांच हो चुकी है, जिसमें कुल 59 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। यही आंकड़ा पॉजिटिव मामलों का सोमवार को भी था। पिछले 36 घंटे से भी अधिक समय में कोई भी केस पाजिटिव न आने से इसको अच्छा संकेत माना जा रहा है। यहां मेडिकल कॉलेज में आगरा, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, नोएडा, बुलंदशहर, सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों से कोरोना के संदिग्ध मामले जांच के लिए आते हैं। कोरोना संक्रमण के अब तक आए मामलों की बात करें तो सबसे अधिक 47 कोरना पॉजिटिव मामले नोएडा से आए हैं। हालांकि के पिछले 2 दिन से नोएडा से कोई भी नया कोरोना पॉजिटिव मामला नहीं आया है। इसके अलावा चार पॉजिटिव मामले हाथरस से पूर्व में आ चुके हैं। 3 कोरोना पाजिटिव केस बुलंदशहर के हैं । 2 पॉजिटिव मामले मथुरा के हैं । एक केस आगरा से और एक मुरादाबाद से है। प्रोफेसर किदवई कहते हैं कि मेडिकल कॉलेज में अलग से कोरोना वायरस संक्रमण संबंधित ओपीडी संचालित की जा रही है। मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमण से निपटने के सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।