{"_id":"5e86eba98ebc3e78ba606057","slug":"corona-soldiers-on-china-border-family-worried16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : सैनिक चीन सीमा पर, परिजन चिंतित","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
कोरोना : सैनिक चीन सीमा पर, परिजन चिंतित
विज्ञापन
असम राइफल्स में तैनात जवान रामनिवास की पत्नी गीता बघेल।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। तुम कैसी हो, बच्चे कैसे हैं, अलीगढ़ में अभी तक कोरोना के कितने मरीज मिले हैं। बच्चों को ट्यूशन या बाहर खेलने मत जाने देना, अभी उनको घर में ही रखो, तुम भी बाजार जानेे की बजाय होम डिलीवरी वाले को आर्डर देकर जरूरत का सामान घर पर ही मंगवा लो। रुको-रुको मैं तो ठीक हूं, तुम मेरी और बच्चों की चिंता मत करो। तुम देश की चाइना से लगी अरुणाचल प्रदेश की सीमा पर तैनात हो। यह कोरोना वायरस भी चीन से ही आया है। तुम बस अपना ख्याल रखना, मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना। मुझे तुम्हारे जज्बे और कंधों पर भरोसा है। तुम देश में किसी भी आतंकी को नहीं घुसने दोगे। मगर, अब दिल घबरा रहा है, क्योंकि अब देश की लड़ाई किसी मानव जैसे दिखने वाले आतंकी से नहीं है। बल्कि एक अनदेखे और अनजान से वायरस से है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह वो बातें हैं रामबाग कालोनी गली नंबर तीन में रहने वाली बिंदु चौहान और उनके पति राजेश चौहान के बीच की। राजेश चौहान आर्मी में हवालदार के पद पर तैनात हैं। वह इस समय अरुणाचल प्रदेश में तेंगा बॉर्डर (चीन और भारत की सीमा) पर तैनात हैं। न सिर्फ बिंदु बल्कि देश की सरहदों पर तैनात हर सैनिक के परिवार की यही कहानी है। अलीगढ़ के भी करीब ३०० परिवारों से जवान देश की सुरक्षा में तैनात हैं। इन सभी को कोरोना वायरस की चिंता सताने लगी है। बिंदु चौहान ने बताया कि पति से हर दिन फोन पर बात हो रही है। परिवार में दो बच्चे हैं। पति को अपनी जान से ज्यादा हमारी चिंता सता रही है। वह फोन पर रुंधे गले से बात करते हैं तो मन फफक उठता है।
चार माह बाद पति को मिली थी छुट्टी, लॉकडाउन के चलते नहीं आ सके घर
रामबाग कालोनी में ही रहने वाली गीता बघेल के पति रामनिवास असम रायफल्स में तैनात हैं। वह असम सीमा पर ड्यूटी दे रहे हैं। पत्नी गीता ने बताया कि पति नवंबर में घर आए थे। चार माह बाद उनको फिर से छुट्टी मिली थी। मगर, लॉकडाउन की घोषणा होने से वह घर नहीं आ पा रहे हैं। गीता ने बताया कि घर में दो छोटे बच्चे हैं। ससुराल में बूढ़े सास-ससुर हैं। घर का राशन भी खत्म हो रहा है। गैस सिलिंडर भी खत्म हो गया है। पति जब भी छुट्टी पर घर आते हैं तो इकट्ठा राशन भरवाकर जाते हैं। अब उनके न आने से घर में खाने तक के लाले पड़ जाएंगे। इधर, उनसे जब भी फोन पर बात होती है तो वह बच्चों की चिंता में रोने लगते हैं। गीता ने बताया कि यह बहुत मुश्किल वक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आर्मी हवलदार राजेश चौहान की पत्नी बिंदु चौहान।
- फोटो : AMAR UJALA
आर्मी हवलदार राजेश चौहान की पत्नी बिंदु चौहान।