फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ashtami worship was also locked down from temples to homes

मंदिरों से लेकर घरों तक अष्टमी का पूजन भी रहा लॉकडाउन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 07:08 PM IST
विज्ञापन
Ashtami worship was also locked down from temples to homes
जयगंज क्षेत्र में अपनी बच्चियों को देवी स्वरूप मानते हुए आशीर्वाद लेतीं महिलाएं। - फोटो : AMAR UJALA
प्वाइंटर पहलीबार मंदिरों में पूजा नहीं कर पाएं श्रद्धालु, गली-मोहल्ले के मंदिर ही मिले खुले अमर उजाला ब्यूरो अलीगढ़। नवरात्र की अष्टमी तिथि श्रद्धालुओं की बहुत खास होती है। श्रद्धालु सृष्टि की आधार व अक्षत सुहाग की प्रतीक महागौरी स्वरूप की पूजा अर्चना बड़े विधि विधान से करते हैं। लेकिन बुधवार को श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना अपने घरों पर ही की। लॉकडाउन के चलते शहर के मुख्य मंदिर बंद रहे। गली मोहल्ले में बने छोटे छोटे मंदिरों पर ही पूजा का दौर चला। शहर के नवदुर्गा मंदिर से फेसबुक लाइव के जरिए श्रद्धालुओं को अष्टमी तिथि की पूजा अर्चना लाइव चलाई गई। इसके अलावा श्रद्धालु अपने मोहल्ले में बने मंदिरों में पहुंचे। जल चढ़ाकर, पूजा अर्चना करते हुए घर पर अग्यारी की। अष्टमी की परंपरा निभाने वाले परिवारों ने कन्या लांगुराओं के घर जाकर उन्हें हलुवा, चना व खीर खिलायी। दक्षिणा देकर आशीर्वाद लेते हुए वापस अपने घर पहुंचे। सबसे खास बात यह थी कि यह विधि विधान ११ बजे से पहले ही चलता रहा। इसके बाद यदा कदा अगर कोई पूजा अर्चना व कन्या लांगुरा जिवाने के लिए बाहर गया तो पुलिस ने उन्हें वापस घर भेज दिया। समझदार श्रद्धालुओं ने घर पर ही अपने बच्चियों को देवी स्वरूपा मानते हुए भोग लगाया और अपना व्रत खोला। जबकि मंदिरों में मुंह ढककर महिलाएं पूजा करती हुई भी देखी गईं। इनसेट सुबह खरीददारी के लिए निकले लोग घर में पूजा अर्चना के लिए सुबह खुले हुए लॉकडाउन में लोग फल, फूल व मिठाई खरीदने के लिए निकले। ढकेल, खोमचे के साथ साथ दुकानों पर भी भीड़भाड़ रही। मिठाई की दुकाने नहीं खुली तो कई लोग परेशान भी रहे। इनसेट आज धूमधाम से मनाई जाएगी राम नवमी, घर और मंदिरों में होगी विशेष पाठ पूजा अलीगढ़। सेंटर प्वाइंट स्थित टीकाराम मंदिर में आज (गुरुवार) धूमधाम से रामनवमी मनाई जाएगी। घरों और मंदिरों में विशेष पाठ पूजा का दौर चलेगा। शहर के सेंटर प्वाइंट स्थित टीकाराम मंदिर में धूमधाम से मनाने के लिए बुधवार को तैयारियां चलती रहीं। शहर में खासकर यहीं अवधी भाषा में राम नवमी की बधाई गाई जाती हैं। दोपहर १२ बजे आरती के बाद कार्यक्रम संपन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed