फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU administration is mulling over to conduct the online examination

एएमयू में अब ऑनलाइन परीक्षाएं कराने पर हो रहा है विचार लॉक डाउन की स्थिति लंबा खींचते देख विश्वविद्यालय प्रशासन प्रत्येक विकल्प पर संभावनाएं तलाश रहा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 05:28 PM IST
विज्ञापन
AMU administration is mulling over to conduct the online examination
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय - फोटो : AMAR UJALA
अलीगढ़। कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते हुए लॉक डाउन में अब अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन परीक्षाएं कराने पर विचार करना शुरू कर दिया है। इस संबंध में अमर उजाला द्वारा खबर प्रकाशित कर के संकेत दिए गए थे ।  अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में दिसंबर महीने में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हुए आंदोलन के चलते कक्षाओं को स्थगित करना पड़ा था। इसके बाद फरवरी महीने में जब विश्वविद्यालय में शिक्षा व्यवस्था पटरी पर आई तो कोरोना वायरस के संक्रमण है पैर पसार लिए। जिसके बाद विश्वविद्यालय को फिर से बंद करना पड़ा। साथ ही परीक्षाओं को भी रोकना पड़ा । लॉक डाउन के चलते विश्व विद्यालय का स्टाफ घर से ही कार्य कर रहा है । साथ ही विद्यार्थियों की कक्षाएं भी ऑनलाइन ही चल रही हैं। लॉक डाउन की स्थिति में हाल फिलहाल कोई राहत नजर आती दिखाई नही नहीं दे रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन अब इस बात पर विचार कर रहा है कि शेष परीक्षाएं भी ऑनलाइन कराई जाएं। इसके अलावा विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षाओं के संबंध में भी ऑनलाइन पैटर्न के सिलसिले में कोई फैसला लिया जा सकता है। विश्वविद्यालय प्रशासन स्थिति की लगातार समीक्षा कर रहा है और अपने पास मौजूद प्रत्येक संसाधन व विकल्प पर विचार कर रहा है। 'हमारे यहां कक्षाएं तो पहले ही ऑनलाइन हो रही हैं। अधिकांश स्टाफ भी ऑनलाइन ही काम कर रहा है । लेकिन जहां तक ऑनलाइन परीक्षाएं कराने का प्रश्न है विश्वविद्यालय प्रशासन में इस संबंध में कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है और ना ही कोई अंतिम घोषणा की है' - प्रोफेसर शाफे किदवई, एमआईसी, जनसंपर्क विभाग, एएमयू
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed