फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   नाला तो बना दिए, सड़क का काम भी पूरा करा दीजिए नगर आयुक्त साहब

नाला तो बना दिए, सड़क का काम भी पूरा करा दीजिए नगर आयुक्त साहब

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
हेडिंग...
विज्ञापन
नाला तो बना दिए, सड़क का काम भी पूरा करा दीजिए नगर आयुक्त साहब सब हेड अंबेडकर कॉलोनी में सड़क निर्माण का काम बीच में रोके जाने से लोग परेशान अमर उजाला ब्यूरो अलीगढ़। महानगर के अंबेडकर कॉलोनी में नाला निर्माण का कार्य पूरा हो गया है। सड़क निर्माण बीच में रोक दिए जाने से लोग बहुत परेशान हैं। स्थानीय निवासी नगर आयुक्त से सड़क निर्माण का कार्य पूरा कराने की गुहार लगा रहे हैं।
महानगर के वार्ड नंबर 12 में अंबेडकर कॉलोनी (छावनी नौरंगाबाद, माया फर्नीचर हाउस के पीछे) स्थित है। तीन साल से इस कॉलोनी के लोग जलभराव की समस्या झेल रहे हैं। आसपास के मोहल्लों की गलियां बन गई है। बरसात होने पर अंबेडकर कॉलोनी में जलभराव होता है। नगर निगम, जिलाधिकारी से लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायत की जा चुकी है। दो महीने पहले नगर निगम द्वारा काम शुरू करा दिया गया। नाला निर्माण का काम करीब-करीब पूरा हो गया है। सड़क निर्माण का काम बीच में रोक दिए जाने से लोग बेचैन हैं। स्थानीय निवासी चंद्रप्रकाश का कहना है कि ठेकेदार द्वारा काम बंद कर दिया गया है। नगर निगम के अधिकारी भी साफ-साफ कुछ नहीं बता रहे हैं। लोग बहुत परेशान हैं। नगर निगम के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी का कहना है कि सड़क निर्माण से संबंधित फाइल में वर्क आर्डर नहीं हुआ था। इसी बीच आचार संहिता लागू होने के कारण काम बीच में रोकना पड़ा। 11 मार्च के बाद सड़क निर्माण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed