{"_id":"6137742c8ebc3e01e5442e0b","slug":"aligarh1631024172","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर लौट रहे किसान की हादसे में मौत","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
घर लौट रहे किसान की हादसे में मौत
विज्ञापन
अलीगढ़। अपने घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे एक किसान की डंपर की चपेट में आकर मौत हो गई।
विज्ञापन
गोंडा क्षेत्र के गांव राना के रहने वाले 45 वर्षीय वीरपाल सिंह मंगलवार को अलीगढ़ आए थे। वह यहां पर थाना रोरावर क्षेत्र के खैर बाइपास स्थित नादा पुल पर घर वापस जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान खेरेश्वर चौराहे से सारसौल की ओर जा रहे एक डंपर ने टक्कर मार दी।
वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मलखान सिंह जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वीरपाल सिंह के चार बच्चे हैं। उनकी मृत्यु के बाद घर में कोहराम है।
विज्ञापन