{"_id":"6124f7568ebc3e679d6d0bcb","slug":"aligarh1629812566","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल्याण के निधन पर शोक व्यक्त किए जाने पर निंदा की, पर्चे चिपकाए","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
कल्याण के निधन पर शोक व्यक्त किए जाने पर निंदा की, पर्चे चिपकाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किए जाने कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों ने निंदा की है।
विज्ञापन
इस संबंध में विश्वविद्यालय परिसर में कई जगह पर्चे चिपकाए गए। मंगलवार को विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस तरह के पर्चे हटवाए हैं।
परिसर में चिपकाए गए पर्चे में कहा गया है कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा इस तरह शोक संवेदना व्यक्त करना भावनाओं को आहत करने वाला है। क्योंकि पूर्व में जो हुआ है वह किसी से छुपा हुआ नहीं है।
यह अलीग बिरादरी की भावनाओं पर चोट करने जैसा है। यह पर्चे हिंदी उर्दू और अंग्रेजी भाषा में हैं। कुछ लोगों ने इन पर्चों का फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर भी डाल दिया है।
विज्ञापन
इस संबंध में विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर प्रोफेसर वसीम अली कहते हैं कि विश्वविद्यालय परिसर में इस समय छात्र नहीं हैं। कैंपस खाली है। कुछ शरारती तत्वों द्वारा इस तरह के पर्चे दो-तीन जगह चिपकाए गए थे, जिसके विषय में जानकारी होने पर उनको तत्काल हटवा दिया गया। जहां तक सोशल मीडिया का संबंध है उस पर कोई भी व्यक्ति टिप्पणी कर सकता है। अगर वह कानून उल्लंघन के दायरे में आती है तो कानून अपना काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन