{"_id":"6113fde78ebc3e7d231b9b7a","slug":"aligarh1628700135","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू छात्रावास में आने जाने वालों का विवरण रजिस्टर में दर्ज होगा","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
एएमयू छात्रावास में आने जाने वालों का विवरण रजिस्टर में दर्ज होगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से परिसर में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए छात्रावास के सभी प्रवोस्ट से कहा गया है कि वह अपने यहां आने जाने वालों के लिए एक रजिस्टर की व्यवस्था करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिसमें उन सभी का विवरण दर्ज होगा।
इस संबंध में विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार अब्दुल हमीद की ओर से दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। यह दिशानिर्देश भारत सरकार के सुरक्षा संबंधी प्रावधानों की रोशनी में जारी किए गए हैं।
भारत सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों में कहा गया है कि सभी शिक्षा संस्थान इस समय ऑनलाइन माध्यम से शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। इसलिए छात्रावास खाली रहेंगे। हालांकि विश्वविद्यालय का स्टाफ शत प्रतिशत क्षमता के साथ अपना कार्य प्रत्येक कार्य दिवस में करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन