{"_id":"6113e3168ebc3e2f6b464d87","slug":"aligarh1628693270","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेता विवेक बंसल यूपी की चुनाव कमेटी में शामिल","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
कांग्रेस नेता विवेक बंसल यूपी की चुनाव कमेटी में शामिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश इलेक्शन कमेटी की घोषणा कर दी गई है। इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा के प्रभारी और पूर्व विधायक विवेक बंसल भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके साथ-साथ प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और नेता प्रतिपक्ष रहे प्रदीप माथुर भी कमेटी में शामिल हैं। विवेक बंसल के कमेटी में शामिल होने पर स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने हर्ष जताया है।
हर्ष व्यक्त करने वाले नेताओं में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व महासचिव रूही जुबेरी, रिसर्च विभाग के प्रदेश सचिव जियाउद्दीन राही, जिलाध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह, महानगर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी, कांग्रेस नेता विनोद पांडे, ठाकुर आनंदपाल सिंह, ठाकुर शुभम सिंह, युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रूपेश पाठक, सागर सिंह तोमर आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन