{"_id":"60c8b1b18ebc3e2c5501db3a","slug":"aligarh1623765425","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से कालिया 72 घंटे के लिए पुलिस की रिमांड पर \n\nहरियाणा से आने वाले केमिकल के बारे में राजफाश हो सकता है","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
आज से कालिया 72 घंटे के लिए पुलिस की रिमांड पर हरियाणा से आने वाले केमिकल के बारे में राजफाश हो सकता है
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। जहरीली शराब कांड में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए 25 हजार रुपए के इनामी कालिया और मदन गोपाल को पुलिस 16 जून से 72 घंटे के लिए रिमांड पर ले लेगी अदालत ने उसकी रिमांड याचिका स्वीकार कर ली।
विज्ञापन
कालिया को पुलिस ने सोमवार को पिसावा क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। कालिया को रिमांड पर लेने के बाद इस जहरीली शराब कांड की कई और परतें खुल सकती हैं।
बुधवार को रिमांड अवधि पर कालिया को लेने के बाद पुलिस का सबसे अहम बिंदु यह होगा कि वह हरियाणा में केमिकल कहां से हासिल करता था? इसके साथ साथ किस माध्यम से वह केमिकल अलीगढ़ आपूर्ति करता था? वह माध्यम वैध था या अवैध था।
कौन सी ट्रांसपोर्ट कंपनी उसके अभी कल को लेकर अलीगढ़ आती थी? इसके साथ ही जहरीली शराब के लिए वह पैकिंग के उपकरण कहां से लेता था?
यही सब पूछताछ के बिंदु होने की बात कही जा रही है। कालिया सन 2006 से जनपद में शराब के ठेके संचालित कर रहा था। यह शराब के ठेके भी उसने माफिया ऋषि शर्मा और अनिल चौधरी के माध्यम से संचालित किए। संभावना यह भी व्यक्त की जा रही है कि इन खेलों के माध्यम से भी मिलावटी शराब को साल दर साल खपाया गया। कालिया ने जनपद में 10 साल ठेके संचालित किए।
विज्ञापन
पुलिस की टीम जाएगी हैदराबाद, मिथाइल अल्कोहल के सप्लायर को तलाशेगी
अलीगढ़। जहरीली शराब कांड में पुलिस को गिरफ्तार किए गए केमिकल कारोबारी विजेंद्र कपूर की फैक्ट्री से भी कुछ अहम दस्तावेज हासिल हुए हैं। इनमें हैदराबाद से मिथाइल अल्कोहल को अलीगढ़ लाए जाने की बात सामने आ रही है। अब पुलिस की एक टीम हैदराबाद जाने की तैयारी कर रही है। वहां वह स्थानीय पुलिस का भी सहयोग लेगी। पुलिस का पूरा फोकस इस बात पर है कि हैदराबाद की वह कौन सी फैक्ट्री है जहां से मिथाइल अल्कोहल की आपूर्ति उत्तर प्रदेश तक होती थी? क्या यह अवैध तरीके से होती थी या इसको कानूनी जामा पहनाया जाता था? यही सब पुलिस की जांच के बिंदु हैं।
जहरीली शराब कांड में हमने सभी बड़े बड़े मुख्य आरोपी माफिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इन पर गैंगस्टर लगाने की तैयारी की जा रही है। जो टीमें गठित की गई है उनमें एक टीम इस बात के लिए भी है कि अदालत में इस मामले की इतनी मजबूत पैरवी की जाएगी कि सभी आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिले। जिससे कि आने वाले समय में कोई भी इस काम के बारे में सोचे भी तो उसे कानून का डर रहे
-कलानिधि नैथानी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन