फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   दो दिन से ब्लैक फंगस का कोई नया मरीज नहीं, 12 ठीक हुए

दो दिन से ब्लैक फंगस का कोई नया मरीज नहीं, 12 ठीक हुए

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 08:16 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ । अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के मरीज की संख्या में कमी होने से डॉक्टर्स ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
अब तक 12 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं और पिछले 2 दिन से कोई भी नया मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं हुआ है। जेएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर शाहिद अली सिद्दीकी कहते हैं कि कोरोना वायरस संक्रमण का अब से 1 मरीज मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। कोई नया मरीज पिछले 3 दिन में नहीं आया है। ओपीडी खोलने के सवाल पर प्रिंसिपल प्रोफेसर शाहिद अली सिद्दीकी ने कहा कि उनके यहां जितनी भी महत्वपूर्ण ओपीडी सेवाएं हैं वह चल रही हैं। इसमें पीडियाट्रिक, स्त्री रोग, कैंसर, मनोचिकित्सा शामिल हैं।
इसके साथ ही टेलीमेडिसिन के माध्यम से परामर्श भी दिया जा रहा है। अब जिस तरह हालात तेजी से सामान्य हो रहे हैं उसको देखते हुए जल्द ही सभी ओपीडी फिर से शुरू की जा सकती हैं। ओपीडी सीमित संख्या के साथ शुरू की जाएगी। लेकिन इस संबंध में फैसला विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ बैठक में लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed