{"_id":"60c7631f8ebc3ec5ac025f23","slug":"aligarh1623679775","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर निर्माण में चंदे की राशि के घोटाले पर कांग्रेसी भड़के","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
राम मंदिर निर्माण में चंदे की राशि के घोटाले पर कांग्रेसी भड़के
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में किए गए चंदे की राशि में 18 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाते हुए कांग्रेसी नेताओं ने इसे जनता के साथ धोखा बताया है।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य सागर सिंह तोमर ने कहा है कि अयोध्या राम मंदिर निर्माण में 18 करोड़ का घोटाला शर्मनाक है। हम सभी के दिये हए चंदे का भाजपा ने घोटाला कर डाला है।
उन्होंने कहा कि राम मंदिर के चंदा के नाम पर जो धंधा चल रहा है, उसका पहला कांड बाहर आ गया है। राम मंदिर के नाम पर जो इस देश के लोगों को मूर्ख बनाया गया है, पूरी दुनिया में इससे बड़ा राजनीतिक, आर्थिक घोटाला नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राजीव गुप्ता लीडर ने कहा कि राम मंदिर के लिए मिले चंदे का दुरुपयोग व जमीन घोटाला यदि सच है तो यह करोड़ों लोगों की आस्था का अपमान है। बीजेपी का जनता को यह धोखा है। इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और जो दोषी हो उन लोगों को सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन