फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   कांग्रेसियों ने संगठन की गतिशीलता पर किया मंथन महानगर कांग्रेस कमेटी की बैठक महानगर अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई

कांग्रेसियों ने संगठन की गतिशीलता पर किया मंथन महानगर कांग्रेस कमेटी की बैठक महानगर अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। महानगर कांग्रेस कमेटी की  बैठक मेडिकल रोड पर महानगर अध्यक्ष परवेज अहमद
विज्ञापन
की अध्यक्षता में हुई। इसमें मुख्य अतिथि जनपद  जनपद प्रभारी मुकेश धनगर उपस्थित हुए।  बैठक में संगठन की गतिशीलता पर विचार मंथन हुआ। बैठक में वक्ताओं ने कहा की वर्तमान सरकार प्रत्येक मोर्चे पर विफल हो चुकी है। महामारी में रोगियों को ऑक्सीजन, दवा, बेड और जीवन रक्षक उपकरण तक नहीं मिल सके। जिसके चलते हजारों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। इसके चलते कांग्रेस द्वारा मेडिकल किट सेवा सत्याग्रह कार्यक्रम के माध्यम से मरीजों की मदद के लिए आगे आना पड़ा।
विज्ञापन
परवेज अहमद ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब जनता को दोनों तरफ से मार रही है। स्वास्थ्य व्यवस्था को पंगु करके और पेट्रोल डीजल रसोई गैस के दामों बढ़ोतरी करके जनता को उसकी बुनियादी जरूरत की पूर्ति से वंचित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस अवसर पर युवा प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार गौरव चौहान, पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव मुशताक अहमद, प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस सचिव असद फारुख, पीसीसी सदस्य वीरी सिंह बंजारा, डॉ. सौरभ द्विवेदी, सोहेल अहमद शब्बू, जियाउद्दीन राही, राशिद कुरैशी, अमित उपाध्याय, मोहम्मद ताज, मोहम्मद राही, दीपक भारद्वाज, मुकेश कुमार, आकाश मसीह, मोहम्मद साबिर, विशाल चौहान,नईम क़ुरैशी, मुसतक़ीम कुरैशी, मोहम्मद अरहम, मो. फ़ैसल, मो फ़ैज़ान, पूनम, सुनीता देवी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed