फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   रक्तदानियों ने लगाया शतक, 102 यूनिट रक्तदान 408 जरूरतमंदों के आएगा काम, अमर उजाला फाउंडेशन और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर किया गया आयोजन

रक्तदानियों ने लगाया शतक, 102 यूनिट रक्तदान 408 जरूरतमंदों के आएगा काम, अमर उजाला फाउंडेशन और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर किया गया आयोजन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 06:25 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। अमर उजाला फाउंडेशन और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर सोमवार को रक्तदान शिविर और जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें रक्त दाताओं ने शतक लगाते हुए 102 यूनिट रक्तदान किया जो 408 जरूरतमंदों के काम आ सकेगा।
विज्ञापन
मलखान सिंह जिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन एसएसपी कलानिधि नैथानी ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि अमर उजाला द्वारा प्रत्येक वर्ष यह आयोजन बेहद सराहनीय है। जो लोग इस में रक्तदान कर रहे हैं वह मानवता का बहुत बड़ा कार्य कर रहे हैं। एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत ने कहा कि यह बहुत ही सुखद संकेत है कि युवा लोग रक्तदान के लिए बढ़-चढ़कर आगे आ रहे हैं। अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. एसके उपाध्याय ने कहा कि मनुष्य के अंदर एक जिगर की तिल्ली होती है जिसमें 500 एमएल रक्त संग्रह रहता है। आपातकाल में हमारा शरीर यहीं से रक्त हासिल करता है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बी पी सिंह कल्याणी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुपम भास्कर, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. रामकिशन, जिला अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. सईद मोहम्मद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
जागरूकता गोष्ठी के माध्यम से रक्तदान के संबंध में जो भ्रांतियां लोगों में फैली हुई है, उसको दूर किया गया। रक्तदान करने वाले रक्त दानियों को प्रशस्ति पत्र आदि देकर सम्मानित किया गया।
कई रक्तदाता पहली बार रक्तदान कर रहे थे। रक्तदान के बाद उन्होंने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि वह बेहद अच्छा और सुखद अनुभव कर रहे हैं। इस आयोजन में सहयोग करने वाली संस्थाओं में सत्य मन मानव सेवा संस्थान, श्यामपुर गभाना, हैंड फॉर हेल्थ सोसायटी, हेल्प यू सोसाइटी, रोटरी क्लब पैंथर, मानव कल्याण सेवा संस्थान, डेरा सच्चा सौदा, संत निरंकारी मंडल, दुर्बल वर्ग उत्थान समिति ब्राह्मण पुरी, शिखर साहित्यिक संस्था, उड़ान सोसायटी, पर्यावरण सुरक्षा समिति हरीतिमा, इंडियन हेल्प डेस्क, समाजसेवी राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ, नागरिक चेतना समिति, ब्राह्मण चेतना परिषद, क्षत्रिय महासभा, उम्मीद सामाजिक संस्था, ड्रगिस्ट एंड केमिस्ट एसोसिएशन फफाला, उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ, राष्ट्रीय युवा संघ इगलास, एचडीएफसी बैंक, अग्रवाल युवा संगठन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आदि शामिल हैं। यह रहे मौजूद पर्यावरणविद सुबोध नंदन शर्मा, ओजस्वी कवि हरीश बेताब, मशहूर शायर जानी फास्टर, देहदान संस्था के डॉ. एसके गौड़, अजय सिंह, शैलेंद्र पाल सिंह, महेश्वरी क्रिएटिव क्लब के संजय महेश्वरी, दीपक महेश्वरी, प्रमेंद्र पाल सिंह गुड्डू, चाइल्ड न्यूरो स्पेशलिस्ट डॉ. अनूप कुमार, डा. ज्ञानेंद्र मिश्रा, प्रहलाद अग्रवाल,
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष सलमान इम्तियाज, गौरव सोशल एंड डेवलपमेंट सोसाइटी के गौरव अग्रवाल, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राज सक्सेना, अभिषेक सक्सेना, श्रम विभाग कर्मचारी संघ के प्रदेश संगठन मंत्री, रवेंद्र चौधरी, सौंदर्य विशेषज्ञ हिना सिंह, मोहम्मद बिलाल, बंटी, थाना क्वार्सी के प्रभारी इंस्पेक्टर छोटेलाल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अतुल भारद्वाज, बलदेव चौधरी, जय यादव, पंकज शर्मा, मृत्युंजय शर्मा, नितिन गुप्ता आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान ओजस्वी कवि हरीश बेताब ने अपनी पंक्तियों से रक्त दाताओं की हौसला अफजाई की। उन्होंने कहा कि- कोई तो काम आप भी महान कीजिए इंसानियत पर भी कभी एहसान कीजिए इससे बड़ा नहीं है कोई काम दोस्तों बढ़ चढ़के आइएगा लहू दान कीजिए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed