{"_id":"60a91db68ebc3e55637196d7","slug":"aligarh1621695926","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर तिरंगे के कथित अपमान पर तहरीर दी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
सोशल मीडिया पर तिरंगे के कथित अपमान पर तहरीर दी
विज्ञापन
अलीगढ़ । सोशल मीडिया पर तिरंगे झंडे का कथित अपमान करने का आरोप लगाते हुए एक छात्र नेता ने थाना देहली गेट में तहरीर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी गई तहरीर में छात्र नेता हर्षद का कहना है कि वह अपने मोबाइल फोन पर शनिवार को अपना सोशल मीडिया अकाउंट देख रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक पोस्ट दिखाई दी, जिसमें एक व्यक्ति ने कोरोनावायरस संक्रमण से सावधान करते हुए तिरंगे झंडे को उल्टा प्रदर्शित किया था। तहरीर में कहा गया है कि इससे उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। जिस व्यक्ति ने भी यह पोस्ट डाली है उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्यवाही की जाए। तहरीर देते समय विशाल, प्रशांत गुप्ता, शगुन वार्ष्णेय, प्रखर गुप्ता, हनी वार्ष्णेय आदि थे। इंस्पेक्टर देहलीगेट प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।