फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   लापता बच्चों और व्यक्तियों के लिए पुलिस चलाएगी ऑपरेशन खुशी अभियान

लापता बच्चों और व्यक्तियों के लिए पुलिस चलाएगी ऑपरेशन खुशी अभियान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 07:51 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। जिले में लापता चल रहे बच्चे और व्यक्तियों की तलाश के लिए अब पुलिस ने अलग से ऑपरेशन खुशी चलाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
इसके तहत पुलिस की एक शाखा गुमशुदा बच्चों और व्यक्तियों की तलाशने का कार्य करेगी। इसके लिए थाना स्तर पर एक अलग से शाखा गठित कर दी जाएगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया कि नियमित अपराधियों के क्रम में गुमशुदा व्यक्तियों और उनके परिवारों का दर्द पीछे रह जाता है। जबकि किसी परिवार के लिए गुमशुदा हुआ व्यक्ति बहुत मायने रखता है।
इस बात को ध्यान में रखते हुए थाना स्तर पर एक सब इंस्पेक्टर, 1 हेड कांस्टेबल,एक बीट कांस्टेबल नामित करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। यह टीम प्रत्येक गुमशुदा के घर पहुंच कर सत्यापन करेगी और गुमशुदा व्यक्ति के संबंध में जानकारी जुटाएगी। यह टीम यह भी पता करेगी कि वह व्यक्ति जो गुमशुदा थे और अब घर वापस आ गए हैं, तो उनको भी थाने में सूचित करेगी। यह टीम क्षेत्र के आश्रम, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे आदि पर मूवमेंट करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed