फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एएमयू में एडमिशन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एएमयू में एडमिशन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 07:51 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में एडमिशन दिलाने के नाम पर सोशल मीडिया पर डाले गए भ्रामक विज्ञापनों के संबंध में थाना सिविल लाइन में आरोपी हर्षवर्धन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
इस मामले में छात्र नेता फरहान जुबेरी ने पुलिस को तहरीर दी थी। जिसके बाद शनिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया। दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में सभी कोर्स में एडमिशन कराए जाने की बात कही गई थी। जबकि विश्वविद्यालय में सोशल मीडिया कि कोई भी भूमिका एडमिशन में नहीं रहती है।
विज्ञापन
इस विज्ञापन में किसी हर्षवर्धन सिंह का नाम था और उसका बैंक खाता दिया गया था। दिए गए नंबर पर संपर्क करने पर बात खुल गई। यह पूरा मामला एडमिशन के नाम पर युवाओं से पैसा ठगने का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस संबंध में छात्र नेता फरहान जुबेरी ने पुलिस को तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने धारा 420 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2008 के तहत आरोपी हर्षवर्धन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed